विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: 28 जून को जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए रेट, टंकी फुल कराने से पहले जानें दिल्ली-मुंबई से पटना तक का ताजा भाव

Petrol and diesel price on June 28: पिछले महीने कीमतों में हुई ₹8 तक की भारी बढ़ोतरी के बाद जानें आज 28 जून को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम. साथ ही जान लीजिए देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक जैसी क्यों नहीं होती हैं.

Petrol Diesel Price Today: 28 जून को जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए रेट, टंकी फुल कराने से पहले जानें दिल्ली-मुंबई से पटना तक का ताजा भाव
Petrol and Diesel Rate Today in India: गाड़ी निकालने से पहले जरूर देख लें आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल और डीजल के नए रेट.

Petrol Diesel Prices Today 28 June 2026 : सरकारी तेल कंपनियों ने 28 जून 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. पिछले महीने लगातार चार बार दाम बढ़ने के बाद पेट्रोल डीजल की  कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.आज भी देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं. हालांकि कुछ शहरों में हल्का बदलाव देखने को मिला है. इसलिए नए रेट चेक करना जरूरी है.ऐसे में अगर आज आप अपनी गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें.

28 जून को देश के बड़े शहरों में क्या है पेट्रोल डीजल का रेट?

  • आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. 
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 
  • कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर है.
  • नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर है. 
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है. 
  • हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपये और डीजल 98.25 रुपये प्रति लीटर है.
  • पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये जबकि डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर पर है.


बता दें कि भुवनेश्वर में आज पेट्रोल 1.52 रुपये और डीजल 1.47 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. यहां पेट्रोल 110.49 रुपये और डीजल 102.15 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

पिछले महीने चार बार महंगा हुआ था पेट्रोल-डीजल

मई 2026 में सरकारी तेल कंपनियों ने चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे. 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था. इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी कीमतें बढ़ीं. फिर 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ.सिर्फ 11 दिनों के अंदर इन चार बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 से 8 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए थे. इसके बाद से पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सरकारी तेल कंपनियों को फायदा

 हाल में आई जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से सरकारी तेल कंपनियों का फायदा बढ़ सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल पर मिलने वाला कुल मार्जिन अब पश्चिम एशिया में तनाव शुरू होने से पहले के स्तर से भी ऊपर पहुंच गया है. इससे आने वाले समय में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियों की कमाई बेहतर हो सकती है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी रहती है और रिफाइनरी का मार्जिन अच्छा रहता है, तो चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इन कंपनियों के नतीजे और मजबूत हो सकते हैं. हालांकि पहली तिमाही में पहले से खरीदे गए महंगे तेल के कारण कमाई पर कुछ दबाव रह सकता है. 

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करने में सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का होता है. इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल भी अहम होती है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पिछले 15 दिनों के कच्चे तेल के औसत भाव और रुपये की स्थिति को देखते हुए नए रेट जारी करती हैं.

हर शहर में अलग क्यों होता है पेट्रोल-डीजल का रेट?

देश के अलग अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक जैसी नहीं होती हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह टैक्स है. केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी लेती है, जबकि हर राज्य अपने हिसाब से वैट लगाता है. इसके अलावा रिफाइनरी से पेट्रोल पंप तक तेल पहुंचाने का खर्च और पेट्रोल पंप का कमीशन भी अंतिम कीमत में जुड़ता है. यही कारण है कि अलग अलग शहरों में रेट अलग दिखाई देते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price Today, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Fuel Price Today, Petrol Diesel Rate Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com