विज्ञापन

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम गिरने के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें दिल्ली-NCR समेत अन्‍य शहरों के भाव

Petrol Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान विवाद के बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर पर आया. जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देश के प्रमुख शहरों में 10 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल का क्या दाम है.

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम गिरने के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें दिल्ली-NCR समेत अन्‍य शहरों के भाव
प्रमुख शहरों में 10 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

Petrol Price, Diesel Prices on 1o July 2026: अमेरिका-ईरान के बीच पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्‍मीद में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी शांत हुई हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद कच्चे तेल के दामों में नरमी देखी गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान ने एक समझौते (Deal) के लिए फोन किया है. इसके साथ ही वाशिंगटन और तेहरान को दोबारा बातचीत की मेज पर लाने के प्रयास भी तेज हो गए हैं. हालांकि, वैश्विक बाजार में आई इस नरमी के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं देखा गया है.

पेट्रोल-डीजल के दाम

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरी तरह स्थिर रहीं. सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) जैसे IOCL, HPCL और BPCL ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. पिछले हफ्ते ही पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया था कि इस समय ईंधन की कीमतों को कम करना फिलहाल सरकार के विचाराधीन नहीं है. ये स्थिरता तब भी बनी हुई है जब OPEC+ ने अगस्त 2026 से तेल उत्पादन में 1,88,000 बैरल प्रति दिन की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.

10 जुलाई 2026 को प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली: 102.12 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: 111.21 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: 113.51 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: 108.01 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 110.89 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 115.73 रुपये प्रति लीटर

10 जुलाई 2026 को प्रमुख शहरों में डीजल के दाम

  • दिल्ली: 95.20 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: 97.83 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: 99.82 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: 99.66 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 98.80 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 103.82 रुपये प्रति लीटर

युद्ध के दौरान कितना बढ़ा दाम?

पिछले चार महीनों से चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान भारत में ईंधन की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई थी. युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक कुल मिलाकर कीमतों में करीब 7.5 से 8 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है. देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल का हाल

उतार-चढ़ाव भरे हफ्ते के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर हो गई हैं. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) गुरुवार को 2% से ज्यादा टूटने के बाद करीब 76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) 72 डॉलर से नीचे आ गया है. कतर और पाकिस्तान भी अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिशों में जुटे हैं. हालांकि, दोनों देशों के बीच पहले हुए युद्धविराम की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में पुराना समझौता खत्म होने की बात कही थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel All Cities, Petrol Diesel Rates, Petrol Diesel CNG Prices, Crude Oil India, Crude Oil Price Down
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com