1 September 2026 Petrol Diesel PRices: सितंबर का महीना शुरू होते ही कई तरफ से महंगाई की मार पड़ी है. इंडियन ऑयल समेत सरकारी तेल कंपनियों ने जहां एक ओर LPG के दाम 9.50 रुपये तक बढ़ा दिए हैं, वहीं दूसरी ओर MGL ने मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG और PNG के दाम बढ़ा दिए हैं. तो क्या आज पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं? इस सवाल का जवाब है- नहीं.
जी हां, आम लोगों के लिए राहत की बात है कि आज तेल कंपनियों ने व्यापक रूप से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं की है. अलग-अलग राज्यों के टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम में थोड़ा बहुत अंतर दिख रहा है. आज 1 सितंबर, मंगलवार को तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी किए.
प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम
- दिल्ली में पेट्रोल के दाम 102.12 रुपये/लीटर
- कोलकाता में पेट्रोल के दाम 113.43 रुपये/लीटर
- मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.12 रुपये/लीटर
- चेन्नई में पेट्रोल के दाम 107.75 रुपये/लीटर
- हैदराबाद में पेट्रोल के दाम 115.69 रुपये/लीटर
- बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम 110.93 रुपये/लीटर
प्रमुख शहरों में आज डीजल के दाम
दिल्ली में डीजल के दाम 95.20 रुपये/लीटर
कोलकाता में डीजल के दाम 99.78 रुपये/लीटर
मुंबई में डीजल के दाम 97.78 रुपये/लीटर
चेन्नई में डीजल के दाम 99.57 रुपये/लीटर
हैदराबाद में डीजल के दाम 103.82 रुपये/लीटर
बेंगलुरु में डीजल के दाम 98.79 रुपये/लीटर
अब नीचे आप दिल्ली-NCR में सामान्य और प्रीमियम फ्यूल के दाम चेक कर सकते हैं.
दिल्ली
- दिल्ली में सामान्य पेट्रोल के दाम 102.12 रुपये/लीटर
- दिल्ली में डीजल के दाम 95.20 रुपये/लीटर
- दिल्ली में XP95 पेट्रोल के दाम 109.24 रुपये/लीटर
- दिल्ली में XP100 पेट्रोल के दाम 167.35 रुपये/लीटर
गुरुग्राम
- गुरुग्राम में पेट्रोल के दाम 102.97 रुपये/लीटर
- गुरुग्राम में डीजल के दाम 95.64 रुपये/लीटर
- गुरुग्राम में XP95 पेट्रोल के दाम 111.78 रुपये/लीटर
फरीदाबाद
- फरीदाबाद में पेट्रोल के दाम 103.28 रुपये/लीटर
- फरीदाबाद में डीजल के दाम 95.94 रुपये/लीटर
नोएडा
- नोएडा में पेट्रोल के दाम 102.12 रुपये/लीटर
- नोएडा में डीजल के दाम 95.56 रुपये/लीटर
- नोएडा में XP95 पेट्रोल के दाम 110.68 रुपये/लीटर
- नोएडा में XG के दाम 101.17 रुपये/लीटर
कच्चा तेल क्या भाव चल रहा है?
मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतें थोड़ी बढ़कर 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़े तनाव का असर मार्केट सेंटिमेंट्स पर पड़ा है. ताजा जानकारी के अनुसार, ब्रेंट क्रूड फ़्यूचर्स 0.42% बढ़कर 91.12 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे थे.
सोमवार को अमेरिकी सेना द्वारा लराक द्वीप पर ईरान के दो रॉकेट लॉन्चरों पर हमला करने के बाद तेल की कीमतों में उछाल आया था, जिससे वाशिंगटन और तेहरान के बीच फिर से टकराव शुरू हो गया. सितंबर डिलीवरी के लिए ब्रेंट क्रूड 2.7% बढ़कर $90.49 प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ़्यूचर्स 2.8% बढ़कर $85.76 प्रति बैरल पर बंद हुआ.
भारत के लिए, जो अपनी क्रूड ऑयल की जरूरतों का 85% से ज्यादा आयात पर निर्भर है, ग्लोबल स्तर पर तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से देश का आयात बिल बढ़ सकता है. क्रूड की ऊंची कीमतों के कारण आगे देश में ईंधन की कीमतों में और बदलाव की संभावना भी बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: CNG-PNG Price Hike: यहां LPG ही नहीं CNG और PNG के भी बढ़ गए दाम, इतने रुपये तक महंगी हो गई गैस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं