विज्ञापन

Petrol Diesel Prices: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद या गुरुग्राम... कहां मिल रहा सबसे सस्‍ता पेट्रोल-डीजल, टंकी फुल कराने में बचेंगे कितने रुपये?

Petrol Diesel Prices Hiked: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर आया उछाल. नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में से किस शहर में टंकी फुल कराना है फायदे का सौदा? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक कर लें आज की ताजा रेट लिस्ट...

Petrol Diesel Prices: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद या गुरुग्राम... कहां मिल रहा सबसे सस्‍ता पेट्रोल-डीजल, टंकी फुल कराने में बचेंगे कितने रुपये?
Petrol Diesel News: आज कहां पेट्रोल भराने में होगी सबसे बड़ी बचत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स.

Petrol Diesel Price Hike News: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी मंगलवार, 19 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है.  इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल ₹3 प्रति लीटर तक महंगे किए गए थे. जिससे की शहरों में पेट्रोल-डीजल 100 के पार चला गया है. लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखने लगा है. जिसके बाद अब रोज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर कहां टंकी फुल कराना ज्यादा फायदे का सौदा रहेगा. ऑफिस जाने वाले लाखों लोगों के लिए कुछ पैसों का फर्क भी महीने के बजट पर असर डाल सकता है. 

ऐसे में अगर आप भी रोज दिल्ली-NCR में ट्रैवल करते हैं, तो घर लौटते समय सही शहर में पेट्रोल भरवाकर अच्छी बचत कर सकते हैं.

दिल्ली-NCR में कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल?

अगर सिर्फ दिल्ली-NCR की बात करें तो फिलहाल चंडीगढ़ के बाद सबसे सस्ता पेट्रोल दिल्ली और गाजियाबाद में मिल रहा है.

  • दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 प्रति लीटर और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • गाजियाबाद में पेट्रोल ₹98.27 प्रति लीटर और डीजल ₹91.59 प्रति लीटर है. 
  • नोएडा में पेट्रोल ₹98.91 प्रति लीटर और डीजल ₹92.21 प्रति लीटर पहुंच गया है.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल ₹99.29 प्रति लीटर और डीजल ₹91.80 प्रति लीटर बिक रहा है.

यानी NCR में पेट्रोल फिलहाल सबसे सस्ता गाजियाबाद में मिल रहा है. अगर कोई व्यक्ति रोज दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर सफर करता है तो वह नोएडा या गुरुग्राम के मुकाबले प्रति लीटर करीब ₹0.60 से ₹1 तक की बचत कर सकता है.

टंकी फुल कराने में कितना पड़ेगा फर्क?

अगर आपकी कार की टंकी 40 लीटर की है, तो गाजियाबाद और गुरुग्राम के पेट्रोल रेट में करीब ₹1 प्रति लीटर का अंतर होने से टंकी फुल कराने पर लगभग ₹40 तक की बचत हो सकती है.

वहीं नोएडा के मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल भरवाने पर करीब ₹10-12 की बचत हो सकती है. रोजाना लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह अंतर महीने भर में ज्यादा सकता है.

आज कहां सबसे ज्यादा बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम?

आज यानी मंगलवार, 19 मई को कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

  • जयपुर में पेट्रोल सबसे ज्यादा ₹1.71 प्रति लीटर और डीजल ₹1.60 प्रति लीटर महंगा हुआ है.
  • नोएडा में पेट्रोल ₹1.15 और डीजल ₹1.22 प्रति लीटर बढ़ा है.
  • पटना में पेट्रोल ₹1.10 और डीजल ₹1.08 प्रति लीटर महंगा हुआ है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल और डीजल दोनों ₹0.99 प्रति लीटर बढ़े हैं.
  • कोलकाता में पेट्रोल ₹1 और डीजल ₹0.94 प्रति लीटर महंगा हुआ है.
  • मुंबई और बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 90 पैसे से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली.

क्यों अलग-अलग होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

देशभर में पेट्रोल-डीजल की बेस कीमत लगभग समान रहती है, लेकिन राज्यों के VAT, लोकल टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट की वजह से हर शहर में रेट अलग-अलग होते हैं. यही कारण है कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे पास के शहरों में भी कीमतों में फर्क देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें-  Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल आज फिर महंगा! दिल्ली-मुंबई से लेकर पटना तक, जानें 19 मई को आपके शहर में क्या हैं नए रेट

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार 7वें दिन गिरावट, ईरान युद्ध के बाद 6% टूटा, जानिए जेब पर क्या होगा असर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com