विज्ञापन

Petrol Diesel Prices Today: आज 22 मार्च को दिल्‍ली से सस्‍ता पेट्रोल-डीजल नोएडा-गाजियाबाद में! फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

22 March Petrol Diesel Price Today: कच्‍चे तेल की कीमतों में लगी 'आग' के चलते कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी बढ़ गए है. पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश जैसे पड़ोसी देशों का हाल बहुत बुरा है. भारत में आज आपके शहर में क्‍या भाव बिक रहा पेट्रोल-डीजल, यहां चेक कर लीजिए.

Petrol Diesel Prices Today: आज 22 मार्च को दिल्‍ली से सस्‍ता पेट्रोल-डीजल नोएडा-गाजियाबाद में! फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट
Petrol Diesel Price Today 22 March: आज 22 मार्च को क्‍या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Prices Today: क्‍या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं? मिडिल ईस्‍ट जंग के बीच कच्‍चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब बनी हुई हैं. इस हफ्ते अंतरराष्‍ट्रीय बाजार क्‍लोज होने से पहले क्रूड ऑयल (WTI) की कीमतें 95.55 से बढ़कर 2.27% बढ़कर 98.32 डॉलर/बैरल के भाव पर पहुंच गई है. जबकि ब्रेंट क्रूड 3.26% की बढ़त के साथ 112.19 डॉलर/बैरल के भाव पर पहुंच गई है. भारतीय ऑयल बास्‍केट मार्च में औसतन 117 डॉलर/बैरल के करीब पड़ा है. ऐसे में हर दिन लोगों के मन में यही सवाल आता है कि क्‍या पेट्रोल-डीजल महंगा होने वाला है.

महंगे होते कच्‍चे तेल के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार को अपने प्रीमियम-ग्रेड पावर पेट्रोल के दाम 2.35 रुपये/ लीटर तक बढ़ा दिए हैं, जबकि औद्योगिक इस्‍तेमाल वाले थोक डीजल के दाम करीब 22 रुपये/लीटर तक बढ़ा दिए हैं. हालांकि हमारे और आपके लिए राहत की बात ये है कि बाइक और कार वगैरह में इस्‍तेमाल होने वाले नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं. 

हालांकि घरेलू स्‍तर पर राज्‍यों के टैक्‍स, ट्रांसपोर्टेशन चार्ज वगैरह के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन थोड़ी-बहुत ऊपर-नीचे होती रहती हैं. ऐसे में अगर आप भी आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं, तो आज के ताजा रेट्स चेक कर लेना जरूरी है. तो चलिए जानते हैं, आज आपके शहर में पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) सस्ता हुआ या महंगा. 

दिल्‍ली, नोएडा, गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल के दाम 

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार की तुलना में आज शनिवार को करीब 5 पैसे का अंतर देखा जा रहा है. दिल्‍ली में पेट्रोल 94.72 रुपये/लीटर से बढ़कर 94.77 रुपये/लीटर हो गया है. यानी 20 लीटर तक तेल भरवाने पर भी आपको महज 1 रुपये ज्‍यादा देने होंगे. वहीं डीजल के दाम 87.67 रुपये/लीटर हो गए हैं. 

बात करें नोएडा की तो यहां पेट्रोल 94.74 रुपये/लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 87.64 रुपये/लीटर बिक रहा है. यानी दिल्‍ली की तुलना में यहां पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 3 पैसे सस्‍ता है. दिल्‍ली से ही सटे गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल थोड़ा और सस्‍ता है. यहां पेट्रोल 94.70 रुपये/लीटर जबकि डीजल 87.81 रुपये/लीटर बिक रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई, पटना समेत आपके शहर में पेट्रोल के दाम 

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये/लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल 94.74 रुपये/लीटर
  • गाजियाबाद: पेट्रोल 94.70 रुपये/लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये/लीटर
  • इंदौर: पेट्रोल 106.48 रुपये/लीटर
  • पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये/लीटर
  • सूरत: पेट्रोल 95.00 रुपये/लीटर
  • नासिक: पेट्रोल 95.50 रुपये/लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये/लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये/लीटर
  • अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49 रुपये/लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये/लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 रुपये/लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 104.72 रुपये/लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये/लीटर
  • पुणे: पेट्रोल 104.04 रुपये/लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये/लीटर

लखनऊ, पुणे, चंडीगढ़ समेत आपके शहर में डीजल के दाम

  • दिल्ली: डीजल 87.67 रुपये/लीटर
  • नोएडा: डीजल 87.64 रुपये/लीटर
  • गाजियाबाद: डीजल 87.81 रुपये/लीटर
  • मुंबई: डीजल 92.15 रुपये/लीटर
  • इंदौर: डीजल 91.88 रुपये/लीटर
  • पटना: डीजल 93.80 रुपये/लीटर
  • सूरत: डीजल 89.00 रुपये/लीटर
  • नासिक: डीजल 89.50 रुपये/लीटर
  • कोलकाता: डीजल 90.76 रुपये/लीटर
  • चेन्नई: डीजल 92.34 रुपये/लीटर
  • अहमदाबाद: डीजल 90.17 रुपये/लीटर
  • बेंगलुरु: डीजल 89.02 रुपये/लीटर
  • हैदराबाद: डीजल 95.70 रुपये/लीटर
  • जयपुर: डीजल 90.21 रुपये/लीटर
  • लखनऊ: डीजल 87.80 रुपये/लीटर
  • पुणे: डीजल 90.57 रुपये/लीटर
  • चंडीगढ़: डीजल 82.45 रुपये/लीटर

बता दें कि कच्‍चे तेल की कीमतों में लगी 'आग' के चलते कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी बढ़ गए है. पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश जैसे पड़ोसी देशों का हाल बहुत बुरा है. गनीमत है कि भारत में केंद्र के प्रयासों और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के सामंजस्‍य के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं.  

ये भी पढ़ें: 

Fruits Vegetables Prices: दिल्‍ली-नोएडा में फलों के दाम बढ़े, क्‍या सब्जियां भी होंगी महंगी? जानिए मंडी से अपडेट

PNG Boom: इंक्‍वायरी 300% बढी, 45,000 नए कनेक्‍शन का प्‍लान! LPG की किल्लत में PNG की ओर दौड़े कंज्‍यूमर्स,  IGL-GAIL ने बताया रोडमैप 

ईरान तेल ही नहीं, दूध का भी धुरंधर! ठन जाए तो थम जाएंगे UAE समेत इन 4 देशों के डेयरी-बेकरी बाजार

रेलवे रनिंग स्टाफ को बड़ा तोहफा, 50% DA के बाद अब 25% KMA अलाउंस बढ़ोतरी को मंजूरी, चार्ट में देखें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

5 करोड़ लगाए, 42 दिन में 35 करोड़ कमाए! गृह मंत्री अमित शाह ने बताया वो फॉर्मूला, जिसने 20 हजार लोगों को दिया रोजगार

तेल-गैस ही नहीं, 'खजूर' का भी 'बादशाह' है ईरान, रमजान के बीच जानिए 70 देशों में फैले 1700 करोड़ के मीठे साम्राज्‍य की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com