विज्ञापन

Petrol Diesel Prices: कच्चा तेल एक हफ्ते में 16% महंगा, क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें आज क्या है रेट

देश में आज पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं. दिल्ली और बेंगलुरु समेत कई शहरों में आज दाम स्थिर हैं. हालांकि, चेन्नई, हैदराबाद और जयपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई है, जबकि मुंबई और नोएडा में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है.

Petrol Diesel Prices: कच्चा तेल एक हफ्ते में 16% महंगा, क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें आज क्या है रेट
Petrol and Diesel Prices in India: आज ज्यादातर बड़े शहरों में  पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे और कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया.

Petrol Diesel Price Today:एक हफ्ते में कच्चा तेल करीब 16% महंगा हो चुका है. अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद ब्रेट क्रूड (Brent Crude Price) 88 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत में भी पेट्रोल-डीजल महंगा होगा? फिलहाल राहत की बात यह है कि शनिवार, 18 जुलाई 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है.  25 मई 2026 के बाद से देश भर में  पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस के तस बनी हुई हैं. 

हालांकि  कुछ शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिला है.अलग-अलग राज्यों में VAT और फ्रेट चार्ज की वजह से शहरों के रेट अलग-अलग हैं. ऐसे में अगर आप आज टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर जान लें.

एक हफ्ते में 16% उछला कच्चा तेल

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में इस हफ्ते जोरदार तेजी देखने को मिली. अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बीच ब्रेट क्रूड 88.10 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 82.49 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. दोनों बेंचमार्क इस हफ्ते करीब 16% चढ़े हैं और जून के मध्य के बाद अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं.इसके बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

आज कहां महंगा हुआ, कहां सस्ता और कहां नहीं बदले दाम?

आज देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे. हालांकि कुछ शहरों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया.

दिल्ली-पटना सहित आज इन शहरों में नहीं बदले पेट्रोल-डीजल दाम

देश के कई बड़े महानगरों और प्रमुख शहरों में आज सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है और दरें बिल्कुल सामान्य बनी हुई हैं.

  • देश की राजधानी दिल्ली में आज भी पुराना रेट ही लागू है, जहां पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
  • दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी आज दामों में कोई हलचल नहीं हुई. यहां पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर पर है.
  • बेंगलुरु में आज पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर के पुराने भाव पर ही बिक रहा है.
  • बिहार की राजधानी पटना में भी आज तेल के दाम स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है.
  • भुवनेश्वर में आज पेट्रोल 108.97 रुपये और डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटर के पुराने रेट पर स्थिर है.
  • चंडीगढ़ में भी आज राहत रही और कीमतें नहीं बदलीं. यहां पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है.

आज इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

आज कुछ शहरों में तेल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे वहां के उपभोक्ताओं को थोड़ी ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है.

  • मुंबई में आज पेट्रोल 3 पैसे महंगा होकर 111.21 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 97.83 रुपये के पुराने रेट पर ही टिका हुआ है.
  • कोलकाता में आज पेट्रोल के दाम में 1 पैसे की मामूली बढ़त देखी गई है, जिसके बाद यहां पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 99.82 रुपये पर स्थिर है.
  • दिल्ली से सटे नोएडा में आज पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 7-7 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है.

आज इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

राहत की बात यह है कि दक्षिण और पश्चिम भारत के कुछ प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती देखने को मिली है.

  • चेन्नई में आज ग्राहकों की बड़ी बचत हुई है. यहां पेट्रोल 1.20 रुपये सस्ता होकर 107.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 1.19 रुपये सस्ता होकर 99.55 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है.
  • हैदराबाद में भी आज तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. यहां पेट्रोल 1.38 रुपये सस्ता होकर 115.69 रुपये और डीजल 1.40 रुपये की बड़ी कटौती के साथ 103.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
  • राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी आज राहत है. यहां पेट्रोल 42 पैसे सस्ता होकर 113.19 रुपये और डीजल 38 पैसे टूटकर 98.25 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है.
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम 3 पैसे कम हुए हैं, जिसके बाद पेट्रोल 101.86 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है, वहीं डीजल के दाम 95.36 रुपये पर पुराने स्तर पर बने हुए हैं.

जुलाई के पहले 15 दिनों में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की मांग

जुलाई के पहले पखवाड़े में देश में पेट्रोल और डीजल की मांग में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) की शुरुआती बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 15 जुलाई के बीच पेट्रोल की बिक्री 22.9% बढ़कर 1.63 मिलियन टन रही. वहीं डीजल की बिक्री भी 20.9% बढ़कर 3.46 मिलियन टन पहुंच गई.

इस बार सामान्य से कम और देर से हुई मानसून बारिश के कारण किसानों ने सिंचाई के लिए डीजल पंपों का ज्यादा इस्तेमाल किया, जबकि सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी मजबूत रही. हालांकि जून की तुलना में जुलाई के पहले पखवाड़े में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में कुछ कमी देखने को मिली, क्योंकि जून में गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रा अधिक होती है.

सरकार ने एक्सपोर्ट ड्यूटी में किया बदलाव

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बीच केंद्र सरकार ने 16 जुलाई से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर विंडफॉल टैक्स में संशोधन किया है.सरकार अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रिफाइनिंग मार्जिन को देखते हुए समय-समय पर इन दरों की समीक्षा करती है.

  • डीजल के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 8.5 रुपये से बढ़ाकर 15.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई.
  • एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर ड्यूटी 7.5 रुपये से बढ़ाकर 14.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई.
  • वहीं पेट्रोल के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 4 रुपये से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

अगर आप हर दिन अपने शहर का पेट्रोल और डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं है.

  • इंडियन ऑयल(IOC) के ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर का कोड जोड़ें और 9224992249 पर SMS भेजें.
  • भारत पेट्रोलियम (BPCL) के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेजें.
  • हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HPCL)के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS भेजें.

इसके अलावा तीनों तेल कंपनियों की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी रोज सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट कर दिए जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fuel Prices Today, Petrol Diesel Price Today, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Crude Oil Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com