विज्ञापन

Petrol-Diesel Prices: सरकार के बड़े फैसले के बाद आज 16 मई, शनिवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, यहां फटाफट चेक करें

Petrol Prices Diesel Prices Today: रोज सुबह 6 बजे देश की तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) ताजा कीमतें जारी कर देती हैं. आज कई शहरों में पेट्रोल, डीजल से सस्‍ता है. यहां आप पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव चेक कर सकते हैं.

Petrol-Diesel Prices: सरकार के बड़े फैसले के बाद आज 16 मई, शनिवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, यहां फटाफट चेक करें
16 May Petrol Diesel Rates: 16 मई, 2026 को पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी हो गए हैं, यहां आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव चेक कर सकते हैं.

Petrol Diesel Latest Rates 16 May: देश में पेट्रोल-डीजल के दाम करीब 3-3 रुपये बढ़ाए जाने के बाद सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. केंद्र ने पेट्रोल के एक्‍सपोर्ट पर 3 रुपये टैक्‍स लगा दिया है, ताकि भारत से अन्य देशों में बेचे जाने वाले पेट्रोल को नियंत्रित किया जा सके यानी ज्‍यादा से ज्‍यादा पेट्रोल देश में ही रहे. हालांकि डीजल और जेट फ्यूल (ATF) पर एक्‍सपोर्ट ड्यूटी कम की गई है.  वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, डीजल पर टैक्‍स 23 रुपये से कम कर 16.5 रुपये, जबकि ATF पर 33 रुपये से घटा कर 16 रुपये कर दिया गया है. देश में घरेलू खपत पर अस न पड़े, इसके लिए पेट्रोल-डीजल पर इमपोर्ट ड्यूटी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. इडियन ऑयल, एचपी और भारत पेट्रोलियम (IOCL, BPCL, HPCL) जैसी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने आज 16 मई, शनिवार के लिए ताजा रेट जारी कर दिए हैं. यहां चेक करें आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है या महंगा. 

आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम | Petrol-Diesel New Rates

रोज सुबह 6 बजे देश की तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) ताजा कीमतें जारी कर देती हैं, जो ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर-रुपये की एक्‍सचेज रेट, स्‍थानीय टैक्‍स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्‍ट वगैरह के आधार पर तय होती हैं.  

  • राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹94.77 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल ₹103.50 और डीजल ₹106.68 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • नोएडा में पेट्रोल ₹97.97 और डीजल ₹91.20 प्रति लीटर मिल रहा है. 
  • वाराणसी में पेट्रोल ₹97.74 और डीजल ₹91.03 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • लखनऊ में पेट्रोल ₹97.39 और डीजल ₹90.69 प्रति लीटर मिल रहा है. 
  • कानपुर शहरी में ₹97.23 और डीजल ₹90.52 प्रति लीटर मिल रहा है. 
  • प्रयागराज में पेट्रोल ₹98.39 और डीजल ₹91.66 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • गोरखपुर में पेट्रोल ₹96.83 और डीजल ₹91.10 प्रति लीटर मिल रहा है. 
  • मेरठ में पेट्रोल ₹97.27 और डीजल ₹90.55 प्रति लीटर मिल रहा है. 
  • अलीगढ़ में पेट्रोल ₹97.59 और डीजल ₹90.84 प्रति लीटर मिल रहा है. 
  • आगरा में पेट्रोल ₹97.19 और डीजल ₹90.42 प्रति लीटर मिल रहा है. 

ये खबर अपडेट की जा रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com