Petrol Diesel Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच फिर से मंडराते युद्ध के बादलों के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता का माहौल गहरा गया है. इस तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर से तेजी का सिलसिला जारी है. WTI क्रूड फ्यूचर्स उछलकर 83.77 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में आई इस तेजी के बीच भारतीय तेल कंपनियों (OMCs) ने बुधवार की सुबह 6 बजे देश भर के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़त के बावजूद घरेलू बाजार में राहत की बात यह है कि ईंधन की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है और दरें स्थिर बनी हुई हैं.
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की ताजा दरें
देश की राजधानी नई दिल्ली में 25 मई 2026 के बाद से ही ईंधन के दामों में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. दिल्ली में आज बिना किसी बदलाव के पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.
83 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुख देखा जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड के सितंबर 2026 वायदा के आंकड़े बाजार में बढ़त के स्पष्ट संकेत दे रहे हैं. ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक WTI क्रूड फ्यूचर्स 0.57 डॉलर प्रति बैरल यानी 0.69% प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.77 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है. आज सुबह के कारोबारी सत्र के दौरान कच्चे तेल सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया. इस दौरान कच्चे तेल ने 83.38 डॉलर निचला स्तर और 83.93 डॉलर प्रति बैरल का ऊपरी स्तर के बीच रहा.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में आप जो फ्लैट या मकान खरीदने जा रहे हैं, कहीं वो प्रॉपर्टी गैर-कानूनी तो नहीं? ऐसे चेक करें
वहीं, लॉन्ग टर्म की बात करें तो 52 हफ्तों के दौरान कच्चा तेल 54.98 डॉलर प्रति बैरल का न्यूनतम स्तर और 117.63 डॉलर प्रति बैरल का उच्चतम स्तर छू चुका है. ऐसे में मौजूदा कीमत यह दिखाता है कि कच्चा तेल 83.77 डॉलर प्रति बैरल के साथ वैश्विक ऊर्जा बाजार अपने सालाना उच्चतम और न्यूनतम स्तरों के बीच फिर से बढ़त वाली स्थिति में बना हुआ है.
यह भी पढ़ें- अब देश में नहीं होगी तेल और गैस की किल्लत, 50 से ज्यादा देशों से आ रही है सप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं