यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार से दिल्ली जाने वालों को बड़ी राहत दी है. रेलवे ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेन सहरसा, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई अहम स्टेशनों से होकर चलेगी. अगर आप इस रूट पर सफर करने वाले हैं, तो ट्रेन का रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग पहले ही नोट कर लें.
कब से चलेगी नई स्पेशल ट्रेन
रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 6 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक रोजाना चलेगी. वहीं, वापसी में 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 8 अगस्त 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक रोजाना चलाई जाएगी.
नई दिल्ली से सुपौल का पूरा शेड्यूल
04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल रात 9.35 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी.
इसके बाद दूसरे दिन...
- 8.53 बजे सोनपुर
- 9.05 बजे हाजीपुर
- 10.10 बजे शाहपुर पटोरी
तीसरे दिन...
- 12.35 बजे बरौनी
- 1.03 बजे बेगूसराय
- 2.18 बजे खगड़िया
- 2.40 बजे मानसी
- 3.10 बजे सिमरी बख्तियारपुर
- 3.45 बजे सहरसा
- सुबह 6.35 बजे सुपौल पहुंचेगी
सुपौल से नई दिल्ली की टाइमिंग
04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल सुबह 7.45 बजे सुपौल से चलेगी
इसके बाद...
- 9.35 बजे सहरसा
- 10.08 बजे सिमरी बख्तियारपुर
- 10.53 बजे मानसी
- 11.05 बजे खगड़िया
- 11.38 बजे बेगूसराय
- 12.20 बजे बरौनी
- 1.30 बजे शाहपुर पटोरी
- 2.50 बजे हाजीपुर
- 3.05 बजे सोनपुर
- इसके बाद ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 3.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी
ट्रेन में कितने कोच होंगे
रेलवे के मुताबिक इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. इनमें 3 थर्ड एसी कोच, 8 स्लीपर कोच, 4 जनरल कोच और 2 एसएलआरडी कोच लगाए जाएंगे. रेलवे का कहना है कि इस ट्रेन के शुरू होने से बिहार और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभालने में यह ट्रेन काफी मदद करेगी.
ये भी पढ़ें- ITR भरने के बाद आ गया Income Tax Notice? पेनल्टी से बचने के लिए तुरंत ऐसे करें रिप्लाई, जानें आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं