अमेरिका के जाने-माने राजनीति विज्ञानी (Political Scientist) इयान ब्रेमर (Ian Bremmer) का कहना है कि अर्थव्यवस्था के रूप में कई दशक तक भारत का प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा, जबकि भारत के पास असाधारण आबादी और शानदार बौद्धिक पूंजी मौजूद है. NDTV Profit को दिए EXCLUSIVE इंटरव्यू के दौरान इयान ब्रेमर ने यह भी कहा कि हालांकि अब भारत में कुछ सालों से विकास में तेज़ी आ रही है, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत अन्य देशों से अपने रिश्तों को परिभाषित करने में पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत हो चुका है.
आम चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) की चर्चा करते हुए ग्लोबल पॉलिटिकल रिस्क कन्सल्टेंट इयान ब्रेमर ने भारत के आर्थिक भविष्य के बारे में भी बात की, और कहा, "सारी दुनिया ने देखा कि भारत का प्रदर्शन कई दशक तक क्षमता और उम्मीदों से कम रहा है... भारत के पास असाधारण आबादी और बहुत मज़बूत शानदार बौद्धिक पूंजी है... इतने सारे अमेरिकी CEO भारत से ही आते हैं, फिर भी, अर्थव्यवस्था के रूप में, भारत का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा है..."
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
"अब भारत ताकतवर हो रहा है..."
TIME के सम्पादक इयान ब्रेमर ने आगे कहा, "हालांकि अब हम देख रहे हैं कि भारत में विकास में तेज़ी आ रही है... हमें दिख रहा है कि शायद अगले ही साल भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, और फिर वर्ष 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा... लेकिन इसके साथ ही यह भी दिख रहा है कि दुनिया के बाकी देशों के साथ अपने रिश्तों को परिभाषित करने के मामले में भारत पहले से ज़्यादा ताकतवर बन रहा है..."
"लगभग निश्चित है, PM मोदी फिर PM बनेंगे..."
19 अप्रैल, 2024 को शुरू हुए सात चरणों में हो रहे चुनाव के बारे में यूरेशिया ग्रुप की रिसर्च का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि BJP को आम चुनाव में 305 सीटों (+/- 10) पर जीत हासिल हो सकती है. इयान ब्रेमर के मुताबिक, "(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी लगभग निश्चित रूप से मज़बूत आर्थिक प्रदर्शन और लगातार सुधार के बूते तीसरा कार्यकाल जीतने जा रहे हैं..."
कौन हैं इयान ब्रेमर...?
विदेशी मामलों के स्तंभकार तथा TIME के सम्पादक इयान ब्रेमर GZERO मीडिया कंपनी के प्रमुख हैं, जो अंतरराष्ट्रीय मामलों की कवरेज के लिए कार्यरत रही है. इयान ब्रेमर कोलम्बिया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफ़ेयर्स में व्यावहारिक भू-राजनीति भी पढ़ाते हैं, और लेखक के रूप में उनकी सबसे हालिया पुस्तक 'द पॉवर ऑफ़ क्राइसिस' है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं