विज्ञापन

'नौकरी की तलाश में गया था, मजाक बन गया'; नस्लीय उत्पीड़न के शिकार त्रिपुरा के युवक ने NDTV से सुनाई आपबीती

नस्लीय उत्पीड़न का शिकार बने त्रिपुरा के युवक लैसोंजित रेआंग ने NDTV से बातचीत में अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया.

'नौकरी की तलाश में गया था, मजाक बन गया'; नस्लीय उत्पीड़न के शिकार त्रिपुरा के युवक ने NDTV से सुनाई आपबीती
नस्लीय उत्पीड़न का शिकार बने त्रिपुरा के युवक ने NDTV से बातचीत की

अहमदाबाद में नस्लीय उत्पीड़न का शिकार बने त्रिपुरा के युवक लैसोंजित रेआंग ने NDTV से बातचीत में उस घटना को लेकर कई अहम बातें साझा की हैं. उन्होंने बताया कि घटना पिछले महीने हुई थी, लेकिन उन्हें इसकी पूरी जानकारी तब मिली जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लैसोंजित ने बताया कि वह एक महीने से अधिक समय से अहमदाबाद में नौकरी की तलाश कर रहे थे. इसी सिलसिले में वह एक रेस्टोरेंट में इंटरव्यू देने गए थे. इंटरव्यू के बाद लौटते समय कुछ लोगों ने उनसे बातचीत शुरू की. उनमें एक कंटेंट क्रिएटर भी शामिल था.

'मुझे नहीं पता था कि वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है'

युवक के मुताबिक, कंटेंट क्रिएटर ने अचानक उनसे कई सवाल पूछने शुरू कर दिए और बातचीत के दौरान उनका मजाक उड़ाया गया. हालांकि उनके साथ कोई शारीरिक हिंसा नहीं हुई. उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है. इसी वजह से उन्होंने उस समय मामले को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया.

पूर्वोत्तर के लोगों को अक्सर झेलना पड़ता है भेदभाव

लैसोंजित ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों में अक्सर नस्लीय टिप्पणियों और भेदभाव का सामना करना पड़ता है. दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर भी कई बार अपमानजनक बातें सुननी पड़ती हैं. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में न्याय चाहते हैं और सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला

मामला तब सुर्खियों में आया जब केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने वीडियो साझा कर कार्रवाई की मांग की. इसके बाद कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन ने माफी मांगी. हालांकि रिजिजू ने साफ कहा कि सिर्फ माफी काफी नहीं है और कार्रवाई होनी चाहिए. इसके बाद पुलिस ने भी मामले में कदम उठाए. अब पीड़ित युवक को उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी.

यह भी पढ़ें-

ये हरकत देश के खिलाफ, उसे सख्त सजा मिले.... त्रिपुरा के युवक से नस्लीय बदसलूकी करने वाले आमिर शौकीन के भाई की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tripura Youth, Ahmedabad News, NDTV Exclusive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com