विज्ञापन

जेपी एसोसिएट्स पर अदाणी के रिजॉल्‍यूशन प्‍लान को हरी झंडी, NCLAT ने भी खारिज की वेदांता की अपील

ट्रिब्यूनल ने माना कि कर्जदाताओं की समिति (CoC) ने 14 नवंबर, 2025 को हुई 24वीं बैठक में वेदांत के एडेंडम (अतिरिक्त प्रस्ताव) पर विचार न करने का जो निर्णय लिया था, वो न तो अवैध है और न ही असमर्थनीय.

जेपी एसोसिएट्स पर अदाणी के रिजॉल्‍यूशन प्‍लान को हरी झंडी, NCLAT ने भी खारिज की वेदांता की अपील
NCLAT rejects Vedanta's Plea: NCLAT ने वेदांता की अपील खारिज कर दी है और जेपी पर अदाणी के रिजॉल्‍यूशन प्‍लान को बरकरार रखा है.

NCLAT ने जेपी एसोसिएट्स के लिए अदाणी के रिजॉल्‍यूशन प्‍लान को बरकरार रखा है और वेदांता की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें अदाणी ग्रुप के बिड को चुनौती दी गई थी. ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट किया कि उसे इस मामले में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं मिला है और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के पूर्व पारित आदेश को पूरी तरह वैध बताया है.

CoC के निर्णय का सम्मान

ट्रिब्यूनल ने माना कि कर्जदाताओं की समिति (CoC) ने 14 नवंबर, 2025 को हुई 24वीं बैठक में वेदांत के एडेंडम (अतिरिक्त प्रस्ताव) पर विचार न करने का जो निर्णय लिया था, वो न तो अवैध है और न ही असमर्थनीय. प्रक्रिया की वैधता पर ट्रिब्‍यूनल ने कहा कि रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (RP) ने प्रक्रिया में कोई भौतिक अनियमितता नहीं बरती है.

अदाणी ग्रुप की बड़ी जीत 

इस फैसले से जयप्रकाश एसोसिएट्स (JAL) के अधिग्रहण के लिए अदाणी समूह का रास्ता साफ हो गया है. ट्रिब्यूनल ने 'CoC की बुद्धिमत्ता' (CoC Wisdom) को सर्वोपरि माना है. ट्रिब्‍यूनल ने अपने आदेश में कहा कि निर्णायक प्राधिकरण (Adjudicating Authority) के पारित आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं है. इस फैसले से जेपी समूह के दिवाला समाधान की प्रक्रिया को और मजबूती मिली है.

ये भी पढ़ें: अदाणी ग्रुप का मास्टरप्लान, बिजनेस, टूरिज्म और लग्जरी, सब कुछ मिलेगा एक ही छत के नीचे

ये भी पढ़ें: जेपी इन्फ्राटेक पर अदाणी समूह के हक पर मुहर, सुप्रीम कोर्ट का स्टे से इनकार

ये भी पढ़ें: 'गौतम अदाणी के हाथों में सुरक्षित है जेपी एसोसिएट्स की विरासत'- फाउंडर जयप्रकाश गौड़

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

लेखक के बारे में
img
निलेश कुमार
Senior Producer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCLAT, Jaypee Associates, Jaypee Infratech, Adani Group Jaypee Associates, NCLAT Hearing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com