विज्ञापन

Money Saving Tips: ₹50,000 की सैलरी में भी हर महीने होगी बंपर सेविंग! अपनाएं 50/30/20 का ये जादुई फॉर्मूला

Money Saving Tips: 50K सैलरी... फिर भी महीने के आखिर में अकाउंट खाली? जानिए कहां और कितना करना चाहिए खर्च ताकि महीने के आखिर में हाथ खाली न हों.

Money Saving Tips: ₹50,000 की सैलरी में भी हर महीने होगी बंपर सेविंग! अपनाएं 50/30/20 का ये जादुई फॉर्मूला
Smart Savings Tips: कमाई चाहे 50 हजार रुपये हो या उससे ज्यादा, सही बजट और रेगुलर सेविंग की आदत ही आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है.

Salary Saving Tips : बचपन में हम में से ज्यादातर लोग सोचते थे कि बस 50 हजार रुपये की सैलरी मिल जाए, फिर तो हर महीने खूब बचत होगी. सोशल मीडिया पर आपने वह वायरल मीम भी जरूर देखा होगा, जिसमें लिखा होता है...बचपन में सोचते थे 50K सैलरी होगी तो 4 महीने में 2 लाख रुपये हो जाएंगे... 40 महीने हो गए, 2 लाख आज भी नहीं हुए.सच कहें तो 50 हजार हो या 1 लाख रुपये की सैलरी, महीने के आखिर तक बहुत से लोगों का हाल एक जैसा होता है. पहली सैलरी देखकर लगता है कि इस बार अच्छी बचत होगी, लेकिन फिर घर का किराया, बिजली  बिल, EMI, राशन फूड ऑर्डर शॉपिंग और वीकेंड के खर्च पूरा हिसाब बिगाड देते हैं. हालत यह हो जाती है कि अगली सैलरी आने से पहले ही लोग दिन गिनना शुरू कर देते हैं, क्योंकि अकाउंट लगभग खाली हो चुका होता है.

अगर आपके साथ भी हर महीने ऐसा ही होता है, तो आपको बता दें कि 50 हजार रुपये की सैलरी में भी हर महीने 10 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है. इसके लिए आपको बजट मैनेजमेंट का सबसे आसान और सबसे पॉपुलर 50/30/20 फॉर्मूला अपनाना होगा. लेकिन उससे पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी सैलरी का कितना पैसा कहां खर्च होना चाहिए, ताकि महीने के आखिर में हाथ खाली न हों, बल्कि अकाउंट में अच्छी बचत भी दिखे.

क्या है 50/30/20 का जादुई फॉर्मूला?

50/30/20 का नियम बजट बनाने का सबसे आसान तरीका माना जाता है. इसमें आपकी पूरी सैलरी को तीन हिस्सों में बांटा जाता है, जिससे खर्च और बचत दोनों आसान हो जाते हैं.

अगर आपकी सैलरी 50 हजार रुपये है, तो करीब 25 हजार रुपये यानी 50 फीसदी हिस्सा सिर्फ जरूरी खर्चों के लिए होना चाहिए. इसमें घर का किराया, राशन, बिजली-पानी के बिल, सफर का खर्च और रोजमर्रा की जरूरी चीजें शामिल हैं. साथ ही कोशिश करें कि घर का किराया आपकी कुल सैलरी के 20 फीसदी से ज्यादा न हो. इससे बाकी जरूरी खर्च संभालना आसान रहता है.

शौक पूरे करें, लेकिन लिमिट में

सैलरी का 30 फीसदी यानी करीब 15 हजार रुपये अपने शौक और लाइफस्टाइल के लिए रख सकते हैं. इसमें बाहर खाना, शॉपिंग, मूवा देखना, घूमना या दूसरी पसंद की चीजें शामिल हो सकती हैं. इससे आप अपनी जरूरतें भी पूरी करेंगे और बजट भी नहीं बिगडेगा.

हर महीने बचाएं कम से कम 10 हजार रुपये

इस नियम के मुताबिक, सैलरी का कम से कम 20 फीसदी हिस्सा यानी 10 हजार रुपये हर महीने बचाना चाहिए. इस पैसे को आप सेविंग, इमरजेंसी फंड, निवेश या किसी पुराने लोन को चुकाने में लगा सकते हैं. जैसे-जैसे आपकी सैलरी बढे, वैसे-वैसे सेविंग अमाउंट भी बढाते रहें. यही आदत आगे चलकर मजबूत फाइनेंशियल सिक्योरिटी बनाने में मदद करती है.

 जीरो-बेस्ड बजटिंग भी है अच्छा तरीका

अगर आप अपने हर रुपये का पूरा हिसाब रखना चाहते हैं, तो जीरो-बेस्ड बजटिंग (Zero-Based Budgeting) भी अपना सकते हैं. इसमें सैलरी आने से पहले ही तय कर लिया जाता है कि कौन सा रुपया कहां खर्च होगा. यानी आपकी कमाई का हर रुपया किसी न किसी काम के लिए पहले से तय रहता है. इससे बेवजह के खर्च कम होते हैं और बचत करना आसान हो जाता है. इस तरीके में हर महीने बचत की रकम अलग हो सकती है, क्योंकि यह आपके खर्च पर निर्भर करती है.

छोटी बचत ही आगे चलकर बनती है बडा फंड

फाइनेंस एक्सपर्ट का मानना है कि अच्छी सेविंग की शुरुआत हमेशा छोटी रकम से होती है. करियर की शुरुआत में निवेश की रकम से ज्यादा मायने आपकी हर महीने लगातार बचत करने की आदत रखती है.अगर आप हर महीने नियम से बचत करते हैं, तो धीरे-धीरे अच्छा फंड तैयार हो सकता है. यही पैसा भविष्य में घर खरीदने, बच्चों की पढाई, किसी इमरजेंसी या दूसरे बडे काम को पूरा करने में काम आ सकता है.

ये भी पढ़ें-  घर खरीदना हुआ और महंगा, दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा 13% बढ़े प्रॉपर्टी के दाम, देखें एनरॉक की चौंकाने वाली रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Money Saving Tips, Salary Saving Tips, Financial Planning, Personal Finance Tips, Budget Planning Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com