विज्ञापन

ईरान-इजरायल जंग के बीच भारतीय निर्यातकों की बढ़ी परेशानी, अब बस सरकार से आस

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से भारतीय निर्यातकों का हजारों करोड़ का माल बंदरगाहों पर फंसा है. दुबई हब ठप होने से बिजनेस पर बुरा असर पड़ा है.

ईरान-इजरायल जंग के बीच भारतीय निर्यातकों की बढ़ी परेशानी, अब बस सरकार से आस

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग भारतीय निर्यातकों पर भारी पड़ रही है. हजारों करोड़ों रुपये का माल बंदरगाहों और कार्गो जहाजों में फंसा हुआ है, जिससे ना केवल कैश फ्लो पर असर पड़ रहा है, बल्कि मिलने वाले ऑर्डर्स पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. 

नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन क्लस्टर (NAEC) के अध्यक्ष और AEPC के सदस्य ललित ठुकराल ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि भारत से मध्य पूर्व एशिया के देशों में एक्सपोर्ट का दुबई सबसे बड़ा एक्सपोर्ट हब है. दुबई के जरिए ही भारत से एक्सपोर्ट होने वाला सामान पूरे मध्य पूर्व एशिया और अफ्रीका के देशों में पहुंचता है. युद्ध की वजह से भारतीय एक्सपोर्टर का सामान दुबई नहीं पहुंच पा रहा है.

एयर कार्गो के दामों में भारी उछाल

ललित ठुकराल के अनुसार एयर कार्गों का चार्ज 300 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 800 रुपये प्रति किलो तक हो गया है. इसकी वजह से भारतीय एक्सपोर्टर अपना सामान एयर कार्गो से भी नहीं भेज पा रहे हैं. नतीजन  पूरे मध्य पूर्व एशिया में भारतीय एक्सपोर्ट रुक गया है.

नए प्रोडक्शन पर रोक 

ललित ठुकराल ने आगे बताया कि संकट केवल फंसे हुए माल तक सीमित नहीं है. मध्य पूर्व एशिया के बड़े खरीदारों ने भारतीय एक्सपोर्टरों से नया प्रोडक्शन रोकने के लिए कहा है. इसकी वजह से पूरे दुबई में एक्सपोर्ट का व्यापार ठप हो गया है. दुबई में रहने वाले नागरिकों में अफरा-तफरी का माहौल है, अधिकतर लोग दुबई छोड़ना चाहते हैं.

सरकार से बड़ी राहत की उम्मीद

ललित ठुकराल के अनुसार भारत सरकार ने युद्ध से प्रभावित एक्सपोर्टों को राहत देने के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है, लेकिन सरकार को और बड़े स्तर पर पहल करना होगा.तभी भारतीय निर्यातक इस बड़े संकट से बाहर निकल पाएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com