एशियन गेम्स 2026 में आज महिला क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराया, जबकि चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच रद्द होने के बाद बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, अब दोनों टीमें सेमीफाइनल में एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर है. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और मेडल पक्का करेगी. भारत की नजर एक ओर गोल्ड मेडल पर है.
भारत Vs बांग्लादेश एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट सेमीफ़ाइनल कहां होगा?
भारत Vs बांग्लादेश एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट सेमीफाइनल नागोया के बाहरी इलाके में स्थित निशिन के कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क में होगा.
भारत Vs बांग्लादेश एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट सेमीफ़ानल कब शुरू होगा?
भारत Vs बांग्लादेश एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट सेमीफ़ाइनल रविवार (20 सितंबर) को भारत के समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा.
भारत Vs बांग्लादेश एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट सेमीफाइनल भारत में कहां और किस चैनल पर देखें?
भारतVs बांग्लादेश एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट सेमीफ़ाइनल का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की ओर से लाइव प्रसारण किया जाएगा. मैच को सोनी लिव (Sony LIV) ऐप के जरिए भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
भारत Vs बांग्लादेश एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट सेमीफाइनल भारत में फ्री में कहां देखें?
भारत Vs बांग्लादेश एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट सेमीफाइनल मैच को फ्री में भारत में DD Sports पर देख सकते हैं.
India's women's cricket team eye a place in the Asian Games 2026 final! 🇮🇳🔥
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 19, 2026
Catch India vs Bangladesh LIVE in the 2nd Semi-Final, tomorrow at 10:30 AM IST on DD Sports. 📺🏆#AsianGames2026 #TeamIndia #INDvsBAN #Cheer4Bharat pic.twitter.com/ka0ZGs98Bi
भारत: रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, क्रांति गौड़, ऋचा घोष, जी कमलिनी, स्मृति मंधाना, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, नंदनी शर्मा, राधा यादव
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सरमिन सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शंजीदा अख्तर मघला, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं