विज्ञापन

इजरायल जा रहे प्लेन को बचाने वाले जांबाज पायलट स्मित मछार कौन हैं? दुनिया कर रही दिलेरी को सलाम

स्मित मछार जून 2022 से फ्लायदुबई के बोइंग 737 बेड़े में कैप्टन के तौर पर काम कर रहे हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, फ्लायदुबई से पहले उन्होंने मुंबई में स्पाइसजेट के साथ करीब 11 साल तक काम किया.

इजरायल जा रहे प्लेन को बचाने वाले जांबाज पायलट स्मित मछार कौन हैं? दुनिया कर रही दिलेरी को सलाम
फाइल फोटो
NDTV

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लायदुबई की एक फ्लाइट में बीच हवा में पायलट पर चाकू से हमला कर दिया गया. हमले में घायल पायलट की पहचान भारतीय नागरिक स्मित मछार (Smit Machchhar) के रूप में हुई है. वह पहले भारत की एयरलाइन स्पाइसजेट में लंबे समय तक सीनियर कमांडर और ट्रेनिंग पायलट के तौर पर काम कर चुके हैं. घटना के बाद विमान को आपात स्थिति में सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा.

फ्लायदुबई की उड़ान FZ1073 बुधवार को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही थी. फ्लाइट के दौरान हुई इस घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिमी शहर तबूक की ओर मोड़ दिया गया. वहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और घायल पायलट स्मित मछार तथा उनके सह-पायलट को अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, स्मित मछार जून 2022 से फ्लायदुबई के बोइंग 737 बेड़े में कैप्टन के तौर पर काम कर रहे हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, फ्लायदुबई से पहले उन्होंने मुंबई में स्पाइसजेट के साथ करीब 11 साल तक काम किया.

इस दौरान वह सीनियर कमांडर रहे और नवंबर 2020 से लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर दूसरे पायलटों को ट्रेनिंग देने और उनकी जांच की जिम्मेदारी भी संभालते थे.

करीब 10 हजार घंटे फ्लाई करने का है अनुभव

स्मित मछार के नाम करीब 9,750 घंटे की उड़ान का अनुभव दर्ज है. उन्होंने बोइंग 737-800 और बोइंग 737 मैक्स 8 एवं मैक्स 9 विमानों पर हजारों घंटे उड़ान भरी है. 

प्रोफाइल के मुताबिक, स्पाइसजेट में उनके पास 6,400 घंटे से अधिक का अनुभव पायलट-इन-कमांड के रूप में था. फ्लायदुबई ने उन्हें डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के रूप में नियुक्त किया था, यानी वह दूसरे एयरलाइन में कैप्टन रहने के बाद सीधे इस पद पर भर्ती हुए थे.

तबूक एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, उसे स्थानीय समयानुसार सुबह 8:44 बजे विमान से डिस्ट्रेस मैसेज मिला था. इसके लगभग एक घंटे बाद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान कुछ समय के दौरान तेजी से नीचे आया और बाद में ऐसे ट्रांसपोंडर कोड प्रसारित किए गए जो विमान में अवैध हस्तक्षेप की आशंका से जुड़े होते हैं.

फ्लायदुबई ने बयान जारी कर कहा कि उड़ान के दौरान एक "घटना" हुई थी, लेकिन इस दौरान कंपनी ने इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. एयरलाइन ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री और अन्य क्रू सदस्य सुरक्षित हैं तथा उनका पूरा हिसाब मौजूद है. यात्रियों और क्रू की मदद के लिए तबूक में दो वैकल्पिक विमान भी भेजे गए.

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना का फ्लायदुबई के अन्य निर्धारित उड़ान संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है. 

यह भी पढ़ें: भारतीय पायलट ने बचाई इजरायल जा रहे विमान के यात्रियों की जान, चाकुओं से हुए हमले भी नहीं डिगा पाए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fly Dubai, Fly Dubai Pilot, Fly Dubai Pilot Stabbed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com