एशियाई खेलों में पुरुषों का क्रिकेट इवेंट बारिश से बुरी तरह प्रभावित रहा है और अब तक लगभग हर मैच में मौसम की वजह से रुकावट आई है.टीम इंडिया को निशिन के कोरोगि स्पोर्ट्स पार्क में क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान का सामना करना था, लेकिन लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द हो गया और टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई. सिर्फ यही मैच नहीं, बल्कि बाकी तीन क्वार्टर फाइनल मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गए.गुरुवार को सेमीफ़ाइनल में भारत और श्रीलंका का आमना-सामना होगा, ऐसे में सबकी नजरें निशिन के मौसम पर टिकी होंगी.
एक्यूवेदर के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की कोई खास संभावना नहीं है और मौसम साफ रहने की उम्मीद है. तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और बारिश की संभावना सिर्फ़ एक प्रतिशत है.

मैच रद्द हुआ तो कौन जाएगा सेमीफाइनल?
अगर बारिश की वजह से सेमीफाइनल मैच नहीं हो पाता है, तो भारत एशियन गेम्स के पुरुषों के क्रिकेट फाइनल में पहुंच जाएगा. ऐसा इसलिए है क्योंकि ICC T20I रैंकिंग में भारत की रैंकिंग श्रीलंका से बेहतर है.श्रीलंका 2022 एशियन गेम्स में क्वार्टर-फाइनल में अफगानिस्तान से हारकर बाहर हो गया था.अब फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुक़ाबला भारत से होगा.
दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश का मुक़ाबला पाकिस्तान से होगा, क्योंकि मंगलवार को मलेशिया के ख़िलाफ़ बांग्लादेश का क्वार्टर-फ़ाइनल मैच भी बारिश की वजह से नहीं हो पाया था.दोनों सेमीफ़ाइनल 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे.पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश का मुकाबला पाकिस्तान से होगा और उसके बाद उसी दिन भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा.
भारत हांगझोऊ में 2023 एशियन गेम्स में पुरुषों के क्रिकेट मुकाबले में जीते गए गोल्ड मेडल को बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है.अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाने के बाद भारत को गोल्ड मेडल दिया गया था, क्योंकि बेहतर रैंकिंग वाली टीम को विजेता घोषित किया गया था.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले ही आइची-नागोया में अपना एशियन गेम्स का खिताब सफलतापूर्वक बचा चुकी है.हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीता.
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, कारनामा करने वाले 51 साल में सिर्फ दूसरे भारतीय
यह भी पढ़ें: शतक के बाद रवींद्र जडेजा ने पूछा 'हिटमैन' के सीक्रेट सेलिब्रेशन का राज, रोहित शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं