विज्ञापन

इजरायली प्लेन में पायलट घायल था तो किसने कराई लैंडिंग? सिविल ड्रेस में बैठे यात्रियों ने बचाई सैकड़ों जिंदगी

उड़ान के दो घंटे पंद्रह मिनट बाद, बोइंग अचानक तेजी से नीचे की ओर (नोज डाइव) गया. इसकी गति 411 नॉट से बढ़कर लगभग 600 नॉट हो गई और यह एक मिनट से भी कम समय में 34,000 फीट से नीचे लगभग 17,000 फीट पर आ गया.

इजरायली प्लेन में पायलट घायल था तो किसने कराई लैंडिंग? सिविल ड्रेस में बैठे यात्रियों ने बचाई सैकड़ों जिंदगी

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई के फ्लाइट में तब अफरा तफरी मच गया जब एक ओमानी पायलट ने अमीराती पायलट पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद फ्लाइट पायलट के कंट्रोल से बाहर हो गया और अचानक तेजी से नीचे की ओर (नोज डाइव) गया. द टाइम्स ऑफ इजरायल ने बताया इसके बाद सिविलियन कपड़ों में फ्लाइट में बैठे पायलटों की दूसरी टीम ने लैंडिंग की. दोनों यात्रियों ने एक पायलट को प्लेन हाईजैक करने से रोक दिया. एक इजरायली अधिकारी ने चैनल 12 को बताया, 'सबसे बड़ी मुसीबत टल गई.'

क्या हुआ था? 

NDTV को इजरायली अधिकारियों ने बताया है कि एक ओमानी को-पायलट ने अमीराती पायलट को चाकू मारा और प्लेन पर कंट्रोल करने की कोशिश की थी. इसके अलावा अधिकारी ने आतंकी हमले से इनकार भी नहीं किया है.

उड़ान के दो घंटे पंद्रह मिनट बाद, बोइंग अचानक तेजी से नीचे की ओर (नोज डाइव) गया. इसकी गति 411 नॉट से बढ़कर लगभग 600 नॉट हो गई और यह एक मिनट से भी कम समय में 34,000 फीट से नीचे लगभग 17,000 फीट पर आ गया.

कुछ सेकंड के लिए विमान थोड़ा संभला और 21,650 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा, लेकिन फिर तेजी से नीचे गिरा और इस बार 14,000 फीट से भी नीचे चला गया.

अगले एक घंटे तक विमान एक स्थिर ऊंचाई बनाए रखने में नाकाम रहा, हालांकि यह लगभग 15,000 फीट पर बना रहा. द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक इससे संकेत मिलता है कि इसे ऑटोपायलट के बजाय हाथ से नियंत्रित किया जा रहा था.

इजरायल क्या कह रहा है?

इस घटना पर इजरायल के मंत्री का कहना है कि 'आतंकवादी' ने प्लेन क्रैश करने की योजना बनाई थी.  इजरायल के नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर इतामार बेन ग्विर ने कहा कि तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई फ्लाइट पर कथित हमला दिखाता है कि इजरायल को पूरे इलाके में अपने मिलिट्री कैंपेन तेज करने चाहिए. 

ग्विर ने कहा, "भगवान और बहादुर यात्रियों का शुक्र है, लेकिन इजरायल के सिक्योरिटी सिद्धांत को अगले लेवल पर ले जाना चाहिए और कहा कि "हमें रुकना नहीं चाहिए और ईरान, लेबनान, गाजा और जूडिया और सामरिया में पूरी जीत हासिल करने तक जारी रखना चाहिए."

ग्विर ने आगे कहा, "यह भोली सोच कि हमारे दुश्मन जिंदगी को महत्व देते हैं और हमें उन पर दया करनी चाहिए, आज सुबह एक आतंकवादी के रूप में एक और याद दिला दी गई, जिसने एक प्लेन क्रैश करने और उसमें सवार 180 इज़राइलियों को मारने की योजना बनाई थी."

यह भी पढ़ें: लगा था जिंदा नहीं बचेंगे, खूनी खेल और चीख-पुकार ... दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट की खौफनाक कहानी, ,यात्रियों की जुबानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fly Dubai Plane Hijack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com