भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के शेयरों (LIC Share Price) में शुक्रवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत में 3 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया. इसकी वजह कंपनी द्वारा जून तिमाही के मजबूत नतीजे पेश करना था. एलआईसी का शेयर (LIC Shares Price Today) 1,159 रुपये के भाव पर खुला. अप्रैल-जून की अवधि में देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है और कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम में 16 प्रतिशत का उछाल आया है.
वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी ने 35 लाख इंश्योरेंस पॉलिसी की ब्रिकी व्यक्तिगत कैटेगरी में की है. इसकी संख्या एक साल पहले 32 लाख थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कंपनी की प्रीमियम से होने वाली आय बढ़कर 1.14 लाख करोड़ रुपये
चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही (LIC Q1 Results) में कंपनी की नेट प्रीमियम से होने वाली आय बढ़कर 1.14 लाख करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले साल समान अवधि में 98,755 करोड़ रुपये पर थी .एलआईसी के नए बिजनेस से प्रीमियम आय 13.67 प्रतिशत बढ़कर 11,892 करोड़ रुपये रही है.
चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 35,65,519 पॉलिसी की ब्रिकी
एलआईसी के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में हमने 35,65,519 पॉलिसी की ब्रिकी की है. यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2023-24 की जून तिमाही में 32,16,301 था. कंपनी की ओर से पॉलिसी की बिक्री में 10.86 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है.
पिछले एक साल में निवेशकों को दिया 76% से ज्यादा रिटर्न
बता दें कि एलआईसी देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है. इसकी बाजार हिस्सेदारी 64.02 प्रतिशत है. कंपनी का शेयर बीते एक वर्ष में 76 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दे चुका है. वहीं, इस वर्ष की शुरुआत से अब तक यह 35 प्रतिशत बढ़ चुका है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 7.20 लाख करोड़ रुपये का है. चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एलआईसी की ओर से 17,000 करोड़ रुपये का निवेश शेयरों में किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं