मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 9 अगस्त को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स 1098.02 अंक यानी 1.39 प्रतिशत बढ़कर 79984.24 पर और निफ्टी 269.85 अंक यानी 1.12 प्रतिशत बढ़कर 24386.85 पर खुला है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 1100 अंक से अधिक चढ़ गया, जबकि निफ्टी ने 24,380 का स्तर पार कर लिया.
सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर सेंसेक्स 775 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 79,667 और निफ्टी 234 अंक या 0.97 प्रतिशत बढ़कर 24,351 पर था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सेंसेक्स में सभी 30 शेयरों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है. टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, टीसीएस और विप्रो टॉप गेनर्स हैं. ऑटो, आईटी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रा इंडेक्स में सबसे अधिक तेजी है.
इससे पहले दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरकर बंद हुए थे. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 581 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 78,886 और निफ्टी 180 अंक या 0.74 प्रतिशत फिसलकर 24,117 पर बंद हुआ था.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में गुरुवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,626.73 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की-225, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायेद में रहे. जबकि अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं