विज्ञापन

Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा रिलायंस जियो का IPO, जानिए प्राइस बैंड सहित सभी जरूरी डिटेल्स

Jio Platforms IPO का प्राइस बैंड ₹1,065-1,119 प्रति शेयर तय हुआ है. IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा. जानें लॉट साइज, GMP और लिस्टिंग की तारीख.

Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा रिलायंस जियो का IPO, जानिए  प्राइस बैंड सहित सभी जरूरी डिटेल्स
Jio Platforms IPO Date: लायंस जियो के आईपीओ की तारीख और प्राइस बैंड तय

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विसेज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलने जा रहा है. कंपनी ने इसके लिए ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. निवेशक 23 अक्टूबर तक इसमें पैसा लगा सकेंगे. इस IPO के जरिए कंपनी 27 करोड़ तक नए शेयर जारी करके ₹30,213 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. जानिए प्रति शेयर कितनी रखी गई कीमत और एक लॉट में मिलेंगे कितने शेयर...

रिलायंस शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ के शेयर रिजर्व

Jio IPO का एक लॉट 12 शेयरों का होगा. अपर प्राइस बैंड ₹1,119 के हिसाब से रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम ₹13,428 लगाने होंगे. एंकर निवेशकों के लिए बोली 19 अक्टूबर को खुलेगी. पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 की छूट मिलेगी.IPO में रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए ₹2,500 करोड़ तक और कर्मचारियों के लिए ₹500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व रखे गए हैं.

कब होगा Jio IPO का अलॉटमेंट और लिस्टिंग?

कंपनी के मुताबिक, IPO का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को फाइनल होने की उम्मीद है. इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को BSE और NSE पर प्रस्तावित है. कंपनी ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) भी दाखिल कर दिया है.

IPO के पैसे का क्या करेगी कंपनी?

यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है. इसका मतलब है कि IPO से मिलने वाला पैसा कंपनी को मिलेगा, न कि पुराने शेयरधारकों को. जियो प्लेटफॉर्म्स इस रकम का इस्तेमाल अपनी सब्सिडियरी रिलायंस जियो इन्फोकॉम के कुछ कर्ज को पूरा या आंशिक रूप से चुकाने और बाकी रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी.

कंपनी की कमाई और कारोबार

जियो प्लेटफॉर्म्स मोबाइल और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड, डिजिटल ऐप्स, एंटरप्राइज सॉल्यूशंस, क्लाउड, IoT और AI जैसे क्षेत्रों में काम करती है. 30 जून 2026 तक इसकी सब्सिडियरी रिलायंस जियो इन्फोकॉम के 53.33 करोड़ ग्राहक थे. कंपनी का वायरलेस ब्रॉडबैंड नेटवर्क देश की 99% से ज्यादा आबादी तक पहुंचने का दावा करता है. जून 2026 तक जियो के 26.85 करोड़ 5G ग्राहक थे. कंपनी के मुताबिक, उसके नेटवर्क पर भारत के वायरलेस डेटा ट्रैफिक का करीब 60% हिस्सा आता है. जियो के फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस कारोबार में भी करीब 1.5 करोड़ ग्राहक हैं. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का मुनाफा 15% बढ़कर ₹30,053 करोड़ और सालाना राजस्व 14.5% बढ़कर ₹1,46,885 करोड़ रहा.

2008 के बाद रिलायंस ग्रुप का पहला IPO

जियो ने जून में IPO की तैयारी शुरू की थी और अगस्त में सेबी से इसे मंजूरी मिल गई. इस IPO के जरिए कंपनी जो 27 करोड़ नए शेयर ला रही है, वह उसकी कुल हिस्सेदारी का लगभग 2.9% है. यह 2008 के बाद रिलायंस ग्रुप का पहला IPO और समूह के किसी कंज्यूमर-बेस्ड कारोबार का पहला IPO है.

यह भी पढ़ें | 'OYO Room' बनाने वाले लड़के की कहानी, 18 हजार करोड़ की नेटवर्थ; बिना एक भी होटल खरीदे खड़ा किया साम्राज्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jio IPO News, Jio Platforms Ipo, Jio Platforms IPO News, Jio Ipo Launch Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com