विज्ञापन

ITR फाइल करने के बाद तुरंत करें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है आपका रिफंड, जानिए आसान तरीके

ITR e-Verification: हर साल करोड़ों लोग अंतिम तारीख से पहले अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) तो भर देते हैं, लेकिन सबसे जरूरी काम 'ई-वेरिफिकेशन' (e-Verification) करना भूल जाते हैं.जानिए ये क्यों है जरूरी और ई-वेरिफिकेशन का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस...

ITR फाइल करने के बाद तुरंत करें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है आपका रिफंड, जानिए आसान तरीके
ITR e-Verification online Process: ई-वेरिफिकेशन शुरू करने से पहले आपका पैन (PAN) और आधार आपस में लिंक होना चाहिए

ITR e-Verify: अगर आपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल कर दिया है और अब रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, तो एक जरूरी बात जान लीजिए. सिर्फ ITR भर देना ही काफी नहीं होता. इसके बाद ई-वेरिफिकेशन करना भी उतना ही जरूरी है. हर साल करोड़ों टैक्सपेयर्स रिटर्न तो समय पर भर देते हैं, लेकिन ई-वेरिफिकेशन करना भूल जाते हैं. यही छोटी-सी गलती बाद में बड़ी परेशानी बन सकती है.

अगर तय समय के भीतर ITR का ई-वेरिफिकेशननहीं किया जाता, तो आयकर विभाग आपके रिटर्न की प्रोसेसिंग शुरू नहीं करता. ऐसे में रिफंड मिलने में देरी हो सकती है. इतना ही नहीं,डेडलाइन निकल जाने पर आपका रिटर्न इनवैलिड भी माना जा सकता है. अच्छी बात यह है कि ई-वेरिफिकेशन का पूरा काम घर बैठे कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि यह क्यों जरूरी है, इसे कितने दिनों के भीतर करना होता है और इसे घर बैठे करने के आसान तरीके कौन-कौन से हैं.

ITR फाइल करने के बाद e-Verification क्यों जरूरी है?

रिटर्न फाइल करने के बाद ई-वेरिफिकेशन करना टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया का जरूरी हिस्सा है. जब तक आपका रिटर्न वेरिफाई नहीं होगा, तब तक आयकर विभाग उसे प्रोसेस नहीं करेगा. इसका सीधा असर आपके टैक्स रिफंड पर पड़ सकता है.

कितने दिनों के भीतर करना होता है e-Verification?

ITR फाइल करने के बाद तय समय सीमा के भीतर ई-वेरिफिकेशन करना जरूरी है. अगर इस दौरान में वेरिफिकेशन नहीं किया गया, तो आयकर विभाग आपके रिटर्न को अमान्य (Invalid) मान सकता है. इसलिए रिटर्न भरने के बाद इस काम को टालने की गलती न करें.

घर बैठे ITR e-Verification करने के 6 आसान तरीके

1. Aadhaar OTP से e-Verification कैसे करें?

यह सबसे आसान और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका है.

  • Income Tax के e-Filing पोर्टल पर लॉग-इन करें.
  • अपने फाइल किए गए ITR के सामने e-Verification का विकल्प चुनें.
  • Verify with Aadhaar OTP पर क्लिक करें.
  • आधार की जानकारी कन्फर्म करें.
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए 6 अंकों का OTP दर्ज करें.
  • Validate पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपका ई-वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा.

2. Net Banking से e-Verification कैसे करें?

अगर आपके पास नेट बैंकिंग की सुविधा है, तो इससे भी e-Verification किया जा सकता है.

  • e-Verification में Net Banking का विकल्प चुनें.
  • अपने बैंक खाते में लॉग-इन करें.
  • बैंक के जरिए Income Tax e-Filing पोर्टल पर जाएं.
  • अपनी Pending ITR चुनें.
  • ई-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें.

3. Bank Account से EVC के जरिए ITR वेरीफाई कैसे करें?

अगर आपका बैंक अकाउंट पहले से Pre-Validated है, तो आप EVC (Electronic Verification Code) की मदद से भी वेरिफिकेशन कर सकते हैं.

  • Bank Account EVC का विकल्प चुनें.
  • EVC जनरेट करें.
  • मोबाइल नंबर या ईमेल पर मिले EVC को दर्ज करें.
  • इसके बाद ई-वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा.

4. Demat Account से e-Verification

अगर आपका डीमैट अकाउंट Pre-Validated और EVC के लिए एक्टिव है, तो यह तरीका भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • Demat Account EVC का विकल्प चुनें.
  • EVC जनरेट करें.
  • मोबाइल या ईमेल पर मिले EVC को दर्ज करें.
  • इसके बाद ई-वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा.

5. Digital Signature (DSC) से वेरिफिकेशन

कॉर्पोरेट या बड़े टैक्सपेयर्स Digital Signature Certificate (DSC) के जरिए भी अपना ITR वेरिफाई कर सकते हैं.

  • Digital Signature का विकल्प चुनें.
  • जरूरत होने पर emSigner सॉफ्टवेयर इंस्टॉल और रन करें.
  • DSC डिवाइस कनेक्ट करें.
  • सर्टिफिकेट चुनें.
  • पासवर्ड डालकर Sign पर क्लिक करें.
  • इसके बाद वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा.


6. Bank ATM से EVC कैसे जनरेट करें?

कुछ बैंक ATM के जरिए भी EVC जनरेट करने की सुविधा देते हैं.ऐसे बैंक के ATM पर जाएं जहां यह सुविधा उपलब्ध हो.

  • डेबिट कार्ड डालें और PIN दर्ज करें.
  • Generate EVC for Income Tax Filing का विकल्प चुनें.
  • मोबाइल या ईमेल पर मिले EVC को e-Filing पोर्टल पर दर्ज करें.
  • इसके बाद ई-वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा.

ITR e-Verify करने से पहले ये जरूरी चीजें रखें तैयार

ई-वेरिफिकेशन शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातें जरूर चेक कर लें. जैसे

  • आपका PAN, Aadhaar से लिंक होना चाहिए.
  • Income Tax e-Filing पोर्टल का यूजर आईडी और पासवर्ड आपके पास होना चाहिए.
  • ITR Acknowledgement Number भी साथ रखें, ताकि प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके.

सिर्फ ITR फाइल करके इंतजार करना सही नहीं है. रिटर्न जमा करने के बाद e-Verification जरूर करें. इससे आपका रिटर्न समय पर प्रोसेस होगा और टैक्स रिफंड मिलने में बेवजह की देरी से बचा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें- ITR Filing 2026: इनकम टैक्स विभाग ने बताए 'गोल्डन रूल्स', रिटर्न भरने से पहले भूलकर भी न करें ये गलतियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
E-verify ITR, E-verify Tax Return, Income Tax Return, ITR Refund, ITR Verification Online
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com