Bank Open or Close Today on 7 February: जमाना डिजिटल का है और इस डिजिटल युग में बैंकों से जुड़े कई कामों के लिए अब बैंक की शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने होते, ब्रांच जाना जरूरी नहीं होता. हालांकि बहुत से ऐसे काम होते हैं, जो बैंक में ही संभव हैं. जैसे कि चेक से निकासी, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने, बैंक खाता खुलवाने, पासबुक अपडेट करवाने, मैनेजर के पास खाते से पैसे कटने की शिकायत करने और कई और भी तरह के कामों के लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी होता है. तो क्या आज बैंक जाना सही रहेगा... कहीं ऐसा तो नहीं कि बैंक जाएं और आपको निराश होकर घर लौटना पड़े?
दरअसल, सोमवार से शुक्रवार तक घर से दफ्तर की दौड़ लगाने या फिर बिजनेस में व्यस्त होने के चलते अक्सर लोगों को बैंक जाने का समय नहीं रह जाता. ऐसे में लोग बैंक से जुड़े कामों के लिए शनिवार का दिन तय कर रखते हैं. अब दिक्कत ये है कि हर शनिवार को बैंक खुले नहीं होते. अगर आपने भी आज का दिन बैंक से जुड़े कामों के लिए सोच कर रखा है तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि आज 7 फरवरी, शनिवार को बैंक खुला है या बंद?
7 फरवरी, शनिवार को बैंक खुला है या बंद?
आज 7 फरवरी को महीने का पहला शनिवार है, इसलिए आज देशभर में बैंक खुले रहेंगे. देश के किसी भी राज्य में, किसी भी शहर में बैंक में आज छुट्टी नहीं है. कारण कि आज किसी भी राज्य में कोई क्षेत्रीय पर्व भी नहीं है और महीने का पहला शनिवार होने के चलते बैंक की शाखाएं खुली रहेंगी.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइंस के अनुसार, महीने में कुछ ही शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जबकि बाकी शनिवार को बंद रहते हैं. केंद्रीय बैंक के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और आखिरी शनिवार को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहते हैं. आज चूंकि 7 फरवरी है, जो कि महीने का पहला शनिवार है. ऐसे में बैंक आज खुले रहेंगे.
फरवरी में कब-कब रहेंगी छुट्टियां?
फरवरी में दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे. साथ ही हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं. इसके अलावा त्यौहारों पर और क्षेत्रीय उत्सवों को लेकर भी बैंक बंद रहते हैं. यहां फरवरी में बैंक छुट्टियों की जानकारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: सोयाबीन से शराब तक... अमेरिका के ये उत्पाद भारत में सस्ते होंगे, भारत के कपड़े-चमड़े, फुटवियर उद्योग को राहत
एक दिन में 9 हजार सस्ती हुई चांदी, सोने में दिखा सुधार, खरीदने से पहले जान लें आज का भाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं