विज्ञापन
This Article is From May 22, 2025

वित्त वर्ष 22024-25 की चौथी तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ रेट 7.2% रहने का अनुमान : रिपोर्ट

India GDP growth Q4 FY24-25: बार्कलेज का अनुमान है कि नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में तेज वृद्धि के कारण पूरे वित्त वर्ष के लिए विकास दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

वित्त वर्ष 22024-25 की चौथी तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ रेट 7.2% रहने का अनुमान : रिपोर्ट
GDP projection India FY25: मूडीज रेटिंग्स ने 2025 में भारत की विकास दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था और कहा था कि 2026 में यह और बढ़कर 6.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी.
नई दिल्ली:

कृषि क्षेत्र में सुधार और नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Net indirect tax collection)में तेज बढ़ोतरी से वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में देश की जीडीपी विकास दर (GDP Growth Rate)  7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है. बार्कलेज द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है.

बार्कलेज की भारत में मुख्य अर्थशास्त्री आस्था गुडवानी ने कहा, "फसल उत्पादन के अग्रिम अनुमान से संकेत मिलते हैं कि कृषि क्षेत्र में साल-दर-साल आधार पर सुधार होना चाहिए. हमें चौथी तिमाही में कृषि जीवीए के 5.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है. तीसरी तिमाही में इसकी विकास दर 5.6 प्रतिशत रही थी."

देश के अनाज उत्पादन में 2024-25 में 104 लाख टन की बढ़ोतरी

इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को घोषणा की थी कि देश का अनाज उत्पादन 2024-25 में 104 लाख टन बढ़कर 1,663.91 लाख टन पर पहुंच गया है, जो 6.83 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है.

उन्होंने कहा, "2023-24 में रबी फसल का उत्पादन 1,600.6 लाख टन था, जो अब 1,645.27 लाख टन हो गया है."

पूरे वित्त वर्ष के लिए विकास दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान

बार्कलेज का अनुमान है कि नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में तेज वृद्धि के कारण चौथी तिमाही में जीडीपी विकास दर 7.2 प्रतिशत रहेगी. पूरे वित्त वर्ष के लिए विकास दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है. नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में तेजी विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में मजबूती का संकेत देती है.

मूडीज ने 2025 में भारत की विकास दर 6.3% रहने का जताया अनुमान

इससे पहले, मूडीज रेटिंग्स ने 2025 में भारत की विकास दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था और कहा था कि 2026 में यह और बढ़कर 6.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी.

मूडीज का अनुमान, आईएमएफ के अनुमान के करीब है, जिसने अपने अप्रैल अपडेट में 2025 में भारत के विकास दर के 6.2 फीसदी पर रहने की बात कही है.

बार्कलेज और मूडीज का विकास अनुमान सीएसओ से कम

हालांकि बार्कलेज और मूडीज दोनों के विकास अनुमान केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी 6.5 प्रतिशत के अनुमान से कम हैं. सीएसओ ने चौथी तिमाही में विकास दर 7.6 फीसदी रहने की बात कही है.अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) में देश की जीडीपी विकास दर 6.4 प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत के बीच और पूरे वित्त वर्ष में 6.3 से 6.4 प्रतिशत के बीच रहेगी.

आईसीआरए ने चौथी तिमाही के लिए 6.9 प्रतिशत और पूरे वित्त वर्ष के लिए 6.3 प्रतिशत का विकास अनुमान जारी किया है.

आईसीआरए की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, "वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में निजी उपभोग और निवेश गतिविधियों के ट्रेंड में उतार-चढ़ाव रहा. निवेश के मामले में कुछ योगदान टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं का भी था. सेवा क्षेत्र के निर्यात में दहाई अंक की वृद्धि दर जारी रही, जबकि वस्तु निर्यात में तीसरी तिमाही की तेजी के बाद गिरावट देखी गई."

वित्त वर्ष 2024-25 और चौथी तिमाही के जीडीपी विकास दर के सरकारी आंकड़े 30 मई को जारी होंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India GDP Growth, India Economic Growth, GDP Forecast India 2025, Net Indirect Tax Collection, Economic Outlook India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com