विज्ञापन

हुंडई बढ़ाने जा रही कार के दाम, 22 दिन तक मौका! जानिए 1 मई से कितनी महंगी हो जाएंगी गाड़ियां

हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी फाइलिंग में कहा, 'कंपनी का प्रयास हमेशा बढ़ती लागतों को खुद वहन करने का रहता है ताकि हमारे ग्राहकों को कीमतों के उतार-चढ़ाव से बचाया जा सके.

हुंडई बढ़ाने जा रही कार के दाम, 22 दिन तक मौका! जानिए 1 मई से कितनी महंगी हो जाएंगी गाड़ियां
Hyundai Car Price Hike: महंगी होने वाली हैं हुंडई की कारें

कार बनाने वाली दिग्‍गज ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक हुंडई मोटर इंडिया की कारें देश में महंगी होने वाली हैं. 12 लाख रुपये वाली कारों के दाम बढ़कर 13.20 लाख रुपये तक हो सकते हैं. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने बुधवार को घोषणा की कि वह मई से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है. कीमतों में यह वृद्धि अलग-अलग मॉडल और उनके वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी.

क्‍यों महंगी होने वाली हैं कारें?

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी (Exchange Filing) में बताया कि लागत में हुई बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लेना पड़ा है. हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी फाइलिंग में कहा, 'कंपनी का प्रयास हमेशा बढ़ती लागतों को खुद वहन करने का रहता है ताकि हमारे ग्राहकों को कीमतों के उतार-चढ़ाव से बचाया जा सके. हालांकि, इनपुट कॉस्ट (कच्चे माल की लागत) में लगातार हो रही वृद्धि के कारण इस बोझ का एक हिस्सा मामूली कीमत संशोधन के माध्यम से आगे बढ़ाना आवश्यक हो गया है.'

Hyundai की बिक्री में बढ़ोतरी

Hyundai के लिए साल 2026 की शुरुआत काफी अच्छी रही है. मार्च 2026 में कंपनी ने कुल 69,004 यूनिट्स बेचीं थी, जो पिछले साल के मुकाबले 2.5 प्रतिशत ज्यादा है. जनवरी से मार्च 2026 के बीच Hyundai ने कुल 2,08,275 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 8.7% ज्यादा है.

इस दौरान सिर्फ भारत में ही कंपनी ने 1,66,578 यूनिट्स बेचीं, जो कि कंपनी के इतिहास में किसी भी तिमाही का सबसे ज्यादा घरेलू सेल्स रिकॉर्ड है. इससे साफ है कि Hyundai की कारों की मांग लगातार बढ़ रही है.

Tata Motors ने भी बढ़ाई कीमतें

Hyundai के अलावा Tata Motors ने भी हाल ही में अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है. कंपनी ने अप्रैल 2026 से अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमत में 0.5% तक की बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही कमर्शियल व्हीकल्स की कीमत में 1.5 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyundai, Hyundai Car Price, Hyundai Car Price Hike, Hyundai Car Price Increase, Hyundai Car Production
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com