विज्ञापन

SBI-HDFC से ज्यादा ब्याज कमाने का मौका! यह बैंक दे रहा सेविंग्स अकाउंट पर हर महीने 6.5% तक इंटरेस्ट, जानिए पूरी डिटेल

Airtel Payments Bank सेविंग्स अकाउंट पर ग्राहकों को 6.5 फीसदी तक ब्याज जर ऑफर करता है. हालांकि इसके सेविंग्स अकाउंट में मैक्सिमम 2 लाख रुपये तक बैलेंस रखने की सीमा है.

SBI-HDFC से ज्यादा ब्याज कमाने का मौका! यह बैंक दे रहा सेविंग्स अकाउंट पर हर महीने 6.5% तक इंटरेस्ट, जानिए पूरी डिटेल
6.5% ब्याज कमाने का मौका
नई दिल्ली:

अगर आप सेविंग्स अकाउंट पर बेहतर ब्याज कमाना चाहते हैं तो एयरटेल पेमेंट्स बैंक का सेविंग्स अकाउंट एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. दरअसल, एयरटेल पेमेंट्स बैंक अपने सेविंग्स अकाउंट में ग्राहकों को 6.5% सालाना ब्याज दे रहा है. इस खाते में ब्याज हर महीने क्रेडिट किया जाता है. इस खाते के साथ ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट, यूपीआई और दूसरी सुविधाओं का भी लाभ मिलता है. हालांकि पेमेंट्स बैंक होने के कारण इस बैंक में बैलेंस रखने की एक लिमिट तय है. 

Airtel Payments Bank सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरें

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई ब्याज दरों के मुताबिक, खाते में 1 लाख रुपये बैलेंस तक पर 1.5% सालाना ब्याज दर मिलता है. हालांकि खाते में 1 लाख रुपये से ज्यादा बैलेंस होने पर 6.5% सालाना ब्याज दर मिलता है. ये दरें 1 सितंबर 2025 से लागू हैं. ब्याज की गणना रोजाना के क्लोजिंग बैलेंस के आधार पर होती है और इसे हर महीने खाते में जमा किया जाता है. 

अकाउंट के फीचर और सुविधाएं

  • डिजिटल अकाउंट: Airtel Thanks ऐप के जरिए घर बैठे ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
  • जीरो मिनिमम बैलेंस: खाते में मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी नहीं है.
  • UPI और ऑनलाइन पेमेंट: UPI के जरिए पैसे भेजने, QR कोड स्कैन करके भुगतान करने और ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा मिलती है.
  • बिल और रिचार्ज: मोबाइल, DTH रिचार्ज के साथ बिजली, पानी और दूसरे यूटिलिटी बिलों का भुगतान कर सकते हैं.
  • डेबिट कार्ड: बैंक डिजिटल और फिजिकल डेबिट कार्ड की सुविधा देता है.
  • FASTag की सुविधा: अकाउंट के जरिए FASTag खरीदने और रिचार्ज करने की सुविधा भी मिलती है.

कितना पैसा रख सकते हैं?

Airtel Payments Bank एक पेमेंट्स बैंक है. इसमें सामान्य सेविंग्स अकाउंट में मैक्सिमम 2 लाख रुपये तक बैलेंस रखने की सीमा है. एडिशनल रकम तय शर्तों के तहत पार्टनर बैंक सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) के स्वीप अकाउंट में ट्रांसफर की जा सकती है. 

अकाउंट खोलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • सामान्य सेविंग्स अकाउंट पर तिमाही अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज 99 रुपये और 18% GST लागू है. कुछ ग्राहकों के लिए अलग रियायतें हैं।
  • बैंक में FD की सुविधा सीधे उपलब्ध नहीं है. हालांकि एयरटेल पेमेंट्स बैंक अपने पार्टनर बैंकों की मदद से ग्राहकों को एफडी की सुविधा देते हैं. 
  • पेमेंट्स बैंक होने के कारण इसमें 2 लाख रुपये की मैक्सिमम बैलेंस लिमिट लागू होती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank, SBI, HDFC Bank, Interst Rate, Money Making Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com