विज्ञापन

Hero Motors Vs Jindal Supreme Vs SS Retail: हीरो मोटर्स ने किया निराश, एसएस रिटेल ने करा दी मौज! जिंदल सुप्रीम कितने पर लिस्‍ट हुआ?

Hero Motors vs Jindal Supreme vs SS Retail, किस शेयर की कैसी रही लिस्टिंग? यहां मिलेगी पूरी डिटेल. 3 में से 2 शेयरों में हुई मोटी कमाई, हीरो मोटर्स में पैसे लगाने वालों को कितना नुकसान?

Hero Motors Vs Jindal Supreme Vs SS Retail: हीरो मोटर्स ने किया निराश, एसएस रिटेल ने करा दी मौज! जिंदल सुप्रीम कितने पर लिस्‍ट हुआ?
IPO Listing: किस आईपीओ ने कराई कितनी कमाई, पूरी डिटेल यहां
(NDTV File Photo)

Hero Motors Vs Jindal Supreme Vs SS Retail Listing:  शेयर मार्केट में आज बुधवार, 23 सितंबर को तीन कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग हुई. Hero Motors, Jindal Supreme और SS Retail ने एक ही दिन बाजार में कदम रखा, लेकिन तीनों का प्रदर्शन बिल्‍कुल ही अलग रहा. हीरो मोटर्स के शेयरों ने डिस्काउंट पर लिस्ट होकर निवेशकों को निराश किया, जबकि Jindal Supreme और SS Retail ने अच्छी शुरुआत की.

हीरो मोटर्स: 84 रुपये का IPO 82 रुपये पर लिस्‍ट  

Hero Motors के शेयर NSE पर 82 रुपये और BSE पर 82.10 रुपये पर लिस्ट हुए. कंपनी का IPO इश्यू प्राइस 84 रुपये था.

इस तरह NSE पर शेयर 2.38% डिस्काउंट और BSE पर 2.26% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ.

Hero Motors के IPO को कुल 6.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. रिटेल हिस्सा 8.23 गुना, NII हिस्सा 9.86 गुना और QIB हिस्सा 1.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था.

कंपनी का 1,000 करोड़ रुपये के IPO में 600 करोड़ रुपये के नए शेयर और 400 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल शामिल थे.  

जिंदल सुप्रीम:  जिसने 14,000 लगाए, 4,000 रुपये कमाए  

Jindal Supreme के शेयरों ने मजबूत शुरुआत की. NSE और BSE दोनों पर शेयर 320 रुपये पर लिस्ट हुआ. इसका IPO इश्यू प्राइस 254 रुपये था. 

इस हिसाब से शेयर ने करीब 25.98% प्रीमियम पर बाजार में एंट्री ली. एक लॉट में जिन निवेशकों ने 14 हजार रुपये के करीब लगाए थे, उसके निवेश की वैल्‍यू करीब 4,000 रुपये बढ़कर करीब 18 हजार रुपये हो गई. 

Jindal Supreme के IPO को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और ये कुल 181.07 गुना सब्सक्राइब हुआ था. QIB हिस्सा 126.41 गुना, NII 327.99 गुना और रिटेल हिस्सा 149.34 गुना सब्सक्राइब हुआ.

124.88 करोड़ रुपये के IPO में करीब 99.89 करोड़ रुपये के नए शेयर और 24.99 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल था.

SS Retail ने करवा दी निवशकों की मौज 

SS रिटेल ने तीनों में सबसे मजबूत लिस्टिंग दिखाई. NSE पर शेयर 624 रुपये पर खुला, जो 424 रुपये के इश्यू प्राइस से 47.17% ज्यादा है.

BSE पर शेयर 639.10 रुपये पर लिस्ट हुआ. यानी यहां लिस्टिंग गेन 50.73% रहा.

SS Retail के IPO को कुल 103.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. कंपनी का 500 करोड़ रुपये का IPO 360 करोड़ रुपये के नए शेयर और 140 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल का था.

कंपनी ने IPO के लिए 403-424 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था. IPO से मिली रकम का इस्तेमाल नए स्टोर खोलने पर पूंजीगत खर्च, अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में किया जाना है. 

ये भी पढ़ें: 12वीं तक पढ़ाई, कपड़ा कारोबारी का बेटा, अब मुंबई के जुहू में खरीद लिया 711 करोड़ का 7 मंजिला टावर

VIDEO: अब देखिए ये वीडियो, जब Swiggy का आया था IPO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hero Motors IPO, Hero Motors IPO Listing, Jindal Supreme IPO, Jindal Supreme IPO Listing, SS Retail IPO Listing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com