विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2026

HAL Share: सरकार से 2,312 करोड़ के ऑर्डर के बाद आज शेयरों में दिख सकती है तेजी, 228 एयरक्राफ्ट बनाएगी कंपनी

भारत अगले दशक में लगभग 1,100 जेट इंजन बनाने की योजना पर काम कर रहा है. इस मेगा प्रोजेक्ट में HAL के साथ निजी कंपनियां भी शामिल होंगी, जिससे एयरोस्पेस सेक्टर में निवेश के नए रास्ते खुलेंगे.

HAL Share: सरकार से 2,312 करोड़ के ऑर्डर के बाद आज शेयरों में दिख सकती है तेजी, 228 एयरक्राफ्ट बनाएगी कंपनी
HAL Shares: हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स को सरकार से मिला बड़ा ऑर्डर

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ एक बड़ी डिफेंस डील साइन की है, जिसकी वैल्‍यू 2,300 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. इस ऑर्डर का सीधा असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है. दरअसल, केंद्र सरकार ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के लिए 8 डोर्नियर-228 विमान खरीदने के लिए HAL के साथ 2,312 करोड़ रुपये की डील पर साइन किए हैं. इस डील में विमानों के साथ-साथ जरूरी ऑपरेशनल उपकरण भी शामिल हैं. इस ऑर्डर से बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है. 

ये ऑर्डर HAL के उत्पादन तंत्र को मजबूत करेगा और MSME (लघु उद्योगों) के एक बड़े नेटवर्क को सहारा देगा. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह विमानों के रख-रखाव (MRO) और तकनीकी सहायता के क्षेत्र में भी लंबे समय के लिए अवसर पैदा करेगा.रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ यह समझौता 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' की दिशा में एक बड़ा कदम बताया जा रहा है. 

शेयरों पर दिख सकता है असर?

HAL के निवेशकों के लिए आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 का दिन महत्‍वपूर्ण हो सकता है, अगर शेयरों में उछाल दिखता है तो निवेशकों के लिए ये मुनाफावसूली का मौका साबित हो सकता है. कंपनी का रिजल्‍ट भी शानदार रहा है और मुनाफे में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई है. 

  • मुनाफे में भारी उछाल: अनुबंध के साथ ही HAL ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे भी जारी किए हैं, जिसमें कंपनी का शुद्ध लाभ 29.6% बढ़कर 1,866.66 करोड़ रुपये हो गया है.
  • बड़ा ऑर्डर बुक: 2,312 करोड़ का नया ऑर्डर और भविष्य में जेट इंजन विकसित करने के लिए प्रस्तावित 65,400 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश HAL की स्थिति को और मजबूत बनाता है.
  • रोजगार और इकोसिस्टम: इस ऑर्डर से न केवल प्रत्यक्ष रोजगार बढ़ेगा, बल्कि MSMEs के एक बड़े नेटवर्क को भी काम मिलेगा, जिससे कंपनी की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की संभावनाएं बढ़ गई हैं.

भविष्य की बड़ी तैयारी

भारत अगले दशक में लगभग 1,100 जेट इंजन बनाने की योजना पर काम कर रहा है. इस मेगा प्रोजेक्ट में HAL के साथ निजी कंपनियां भी शामिल होंगी, जिससे एयरोस्पेस सेक्टर में निवेश के नए रास्ते खुलेंगे.

शानदार तिमाही नतीजे और लगातार मिल रहे बड़े सरकारी ऑर्डर्स के कारण बाजार के जानकारों का मानना है कि कल ट्रेडिंग के दौरान HAL के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HAL Share Price, HAL Share Price Today, HAL Shares, Share Market Live, Share Market LIVE Updares
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com