Gold, Silver Rate Today 25 February 2026: शादी-ब्याह का सीजन हो या निवेश का मौका भारतीयों के लिए सोना-चांदी हमेशा से पहली पसंद रहे हैं. लेकिन क्या अभी सोना और चांदी (Gold & Silver) खरीदना सही है .क्या आने वाले दिनों में दाम और गिरेंगे या बढ़ेंगे? इन दिनो यह सवाल हर किसी के मन में है. अगर आप भी सोने-चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज, बुधवार, 25 फरवरी के ताजा रेट्स पर नजर डालना बहुत जरूरी है.
आज सुबह सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी तेजी देखने को मिली है. MCX पर आज सुबह 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना ₹785.00 (0.49%) की बढ़त के साथ ₹1,60,754.00 पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है. 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी सुबह 9:21 बजे तक ₹6,004.00 (2.30%) की भारी मजबूती के साथ ₹2,66,748.00 के स्तर पर कारोबार कर रही है.
इसके साथ ही दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 22K और 24K सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. सोने-चांदी की खरीद से पहले जान लें कि क्या आपको कीमतों में और गिरावट का इंतजार करना चाहिए?
Gold, Silver Price Today LIVE: सोने ने बनाए रखी अपनी पेस
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी जोरदार तेजी आई. दिल्ली में सोना 1 हजार रुपये की तेजी के साथ 164200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. पिछले कुछ दिनों से जारी मामूली उतार-चढ़ाव के बाद सोने ने एक बार फिर लंबी दौड़ लगाई है. शादी ब्याह के सीजन से पहले कीमतों में इस तरह का उछाल मिडिल क्लास की जेब पर भारी पड़ने वाला है.
Gold, Silver Price Today LIVE: कहां तक जा सकते हैं सोने के भाव?
माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं. इसकी वजह यह है कि अलग‑अलग देशों के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है. बीच-बीच में कीमतें थोड़ी गिर भी सकती हैं, लेकिन कुल मिलाकर रुझान ऊपर की ओर ही रहने वाला है. अनुमान है कि सोने के दाम लगभग 5,300 से 5,500 डॉलर के बीच पहुंच सकते हैं.
Gold, Silver Price Today LIVE: तेजी पर क्या बोले एक्सपर्ट?
अमेरिका की व्यापार नीतियों को लेकर अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीद रहे हैं. इसी वजह से बुधवार को सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई.
Gold, Silver Price Today LIVE: विदेशी निवेशकों ने की जमकर खरीदारी
आज विदेशी निवेशकों ने 2,992 करोड़ रुपये की भारतीय बाजार में जमकर खरीदारी की है. इससे मार्केट में बूस्ट आएगा. सोने-चांदी की कीमतों पर इसका प्रतिकूल असर हो सकता है.
Gold, Silver Price Today LIVE: एक्सिस सिक्योरिटीज की बड़ी भविष्यवाणी
ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि सोने की तेजी अभी खत्म नहीं हुई है. सोने के लिए एक बुलिश नजरिया अभी बरकरार रखा गया है. उनकी रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर से रफ्तार पकड़ सकता है और 5,311 डॉलर प्रति औंस के लेवल तक जा सकता है.
Gold, Silver Rates Today LIVE: एमसीएक्स पर सिल्वर के दाम 2.65 से पार निकले

Gold, Silver Rates Today LIVE: सोने में तेजी बरकरार

Gold, Silver Rates Today LIVE: आज दिल्ली में सोने का भाव
24 कैरेट सोना ₹16,204 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना ₹14,855 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना के लिए ₹12,157 प्रति ग्राम
Gold, Silver Rates Today LIVE: बुधवार को सोना और चांदी—दोनों के दाम बढ़ गए
22 कैरेट सोना:
24 फरवरी को इसका दाम ₹145,865 प्रति 10 ग्राम था
आज यह बढ़कर ₹146,398 प्रति 10 ग्राम हो गया है.
यानी सोने में करीब ₹533 की बढ़ोतरी हुई.
चांदी (1 किलो)
अभी चांदी की कीमत में 6400 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Gold, Silver Rates Today LIVE: सोने में आज लगातार हो रही खरीदारी
एमसीएक्स पर सोने में आज निवेशक लगातार खरीदारी कर रहे हैं. बीते दिन जहां हल्की मुनाफावसूली देखी गई थी, पर आज लिवाली ने गोल्ड की कीमतों को 1 लाख 60 हजार के पार पहुंचा दिया है.
Gold, Silver Rates Today LIVE: MCX पर सोना 13000 रुपये बढ़कर कर रहा ट्रेड

Gold, Silver Rates Today LIVE: MCX पर चांदी 2.67 लाख के पार पहुंची

Gold, Silver Rates Today LIVE: सोने और चांदी में तेजी की वजह
भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की चाल काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. मंगलवार को आई गिरावट के बाद बुधवार को एक बार फिर बाजार में तेजी लौट आई है, जिसका मुख्य कारण ग्लोबल मार्केट में बढ़ती अनिश्चितता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ की धमकी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को डरा दिया है, जिससे वे सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं. इसके अलावा, टेक्नोलॉजी सेक्टर के शेयरों में आ रही गिरावट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर बनी चिंता ने भी शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी की कीमतों को मिल रहा है.
Gold, Silver Rates Today LIVE: सोने और चांदी की कीमतों पर एक्सपर्ट्स की राय
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक जियो-पॉलिटिकल तनाव और टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता बनी रहेगी, सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी रह सकता है. निवेशकों के लिए फिलहाल सोना एक सेफ हेवन बना हुआ है, यानी मुश्किल वक्त में लोग अपना पैसा बचाने के लिए सोने पर भरोसा कर रहे हैं. अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और बढ़ता है, तो आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी के दाम नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं.
Gold, Silver Rates Today LIVE: ग्लोबल मार्केट में सोने का रेट भारत के मुकाबले कम
Gold silver News: ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. अलग-अलग देशों में 10 ग्राम सोने के दाम भारतीय रुपये (INR) के हिसाब जान लेते हैं. खाड़ी देशों की बात करें तो बहरीन में सोना सबसे किफायती दर पर यानी ₹1,52,000 में उपलब्ध है, जबकि कुवैत में इसकी कीमत ₹1,52,300 दर्ज की गई है. दुबई और अबू धाबी में सोना ₹1,53,500 के स्तर पर है, वहीं ओमान में यह थोड़ा महंगा होकर ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. अमेरिका में सोने की दर ₹1,54,000 के आसपास बनी हुई है.अंतरराष्ट्रीय बाजारों की ये कीमतें घरेलू भारतीय रेट्स के मुकाबले कम हैं, जो विदेश यात्रा करने वाले खरीदारों के लिए निवेश का एक अच्छा मौका हो सकता है.
Gold-Silver Prices LIVE: सोने की बढ़ती कीमतें लोन वालों के लिए क्यों है 'गोल्डन' मौका?
सोने के दाम जब रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते हैं, तो आम तौर पर लोग इसे खरीदारी के नजरिए से देखते हैं. लेकिन उन लोगों के लिए यह सबसे बड़ा अवसर है जो अपने सोने पर लोन लेना चाहते हैं. साल 2026 में सोने के हाई रेट्स और लेंडिंग के साफ-सुथरे नियमों ने एक ऐसा रास्ता खोल दिया है जहां आप अपने पुराने रखे सोने से पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा फंड जुटा सकते हैं. यह आपके गोल्ड इन्वेस्टमेंट को एक एक्टिव फाइनेंशियल टूल में बदलने जैसा है.
Gold, silver MCX live Today: सोने का भाव 1500 रुपये चढ़ा, चांदी 2.70 लाख के करीब पहुंची
Gold silver News: MCX पर सुबह 11:18 बजे तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,515.00 (0.95%) की शानदार बढ़त के साथ ₹1,61,484.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.चांदी की बात करें तो इसमें और भी जोरदार तेजी देखी जा रही है.5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी ₹9,070.00 (3.48%) की भारी उछाल के साथ ₹2,69,814.00 पर पहुंच गई है.
Gold Silver Price Today Live: MCX पर चांदी 7000 से ज्यादा लुढ़की

Gold Silver News Today LIVE: आपको शहर में आज सोने-चांदी का ताजा भाव , यहां करें चेक

Gold, Silver Rates Today LIVE: चांदी की कीमतों में जोरदार रैली
Gold Silver News: देश भर के बाजार में चांदी की कीमतों (Silver Rate Today)में भी आज जबरदस्त तेजी का माहौल है . मुंबई में आज चांदी का भाव ₹2,60,840 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. दिल्ली में भी चांदी ₹2,60,390 के स्तर पर कारोबार कर रही है. दक्षिण भारत के बाजारों की बात करें तो चेन्नई में चांदी ₹2,61,600 और हैदराबाद में ₹2,61,250 प्रति किलो के करीब ट्रेड कर रही है. बेंगलुरु में चांदी का रेट ₹2,61,040 के आसपास है, जबकि कोलकाता में यह ₹2,60,490 प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है.
Gold, Silver Prices Today LIVE: देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
Gold Silver News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 24 कैरेट सोना (Gold Rate Today) लगभग ₹1,60,070 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं, कोलकाता में सोने का भाव ₹1,59,860 के करीब बना हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,60,670 तक पहुंच गया है. दक्षिण भारत के शहरों में कीमतें सबसे ज्यादा रिकॉर्ड की जा रही हैं, जिसमें चेन्नई ₹1,60,540 के साथ सबसे आगे है. इसके बाद हैदराबाद में ₹1,60,320 और बेंगलुरु में सोना ₹1,60,200 प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है.
Gold, Silver Rates Today MCX LIVE: सुबह-सुबह अचानक सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सुबह सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी तेजी देखने को मिली है. MCX पर आज सुबह 9:19 बजे तक 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना ₹785.00 (0.49%) की बढ़त के साथ ₹1,60,754.00 पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है. 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी सुबह 9:21 बजे तक ₹6,004.00 (2.30%) की भारी मजबूती के साथ ₹2,66,748.00 के स्तर पर कारोबार कर रही है.
Gold, Silver Rates Today LIVE: सोना 700 रुपये बढ़कर 1.60 लाख रुपये के पार

Gold, Silver Price LIVE: MCX पर आज चांदी की कीमतों में 6000 रुपये की भारी तेजी

Gold, Silver Price LIVE: आज क्या है सोने और चांदी का ताजा भाव?
बुलियन वेबसाइट के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज, बुधवार को भारत में सोने का भाव ₹1,60,360 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत ₹2,61,310 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है.
Gold, Silver Price Today LIVE: सोने- चांदी की कीमतों में फिर लौटी तेजी
भारतीय बाजारों में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है. स्थानीय ज्वैलर्स और बड़े व्यापारियों की तरफ से बढ़ी हुई मांग ने कीमतों को सहारा दिया है. इसके साथ ही, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी सोने के दाम बढ़ा दिए हैं, क्योंकि रुपया गिरने से विदेशों से आयात होने वाला सोना महंगा हो जाता है.PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार के जानकारों का कहना है कि घरेलू मांग इतनी ज्यादा है कि इसने अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही गिरावट के असर को भी खत्म कर दिया है.
Gold, Silver Rates Today LIVE: सोना-चांदी गिरा, प्लेटिनम और पैलेडियम में तेजी
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड-सिल्वर के रेट में जहां मामूली कमी आई है वहीं, अन्य धातुओं में थोड़ी बढ़त देखी गई, जहां प्लेटिनम (Spot Platinum 0.1% की तेजी के साथ $2,169.59 और पैलेडियम (Palladium) 0.2% बढ़कर $1,772.45 प्रति औंस पर पहुंच गया है.
Gold, Silver Rates Today LIVE: ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिल्वर में हल्की गिरावट
बुधवार, 25 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में स्थिरता देखी गई और इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. इससे पहले मंगलवार को सोने के दाम 1% से ज्यादा गिर गए थे क्योंकि डॉलर की मजबूती की वजह से विदेशी खरीदारों के लिए यह धातु महंगी हो गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) $5,146.18 प्रति औंस के स्तर पर टिका हुआ है, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी 0.2% की हल्की गिरावट दर्ज की गई और यह $5,165.10 पर कारोबार कर रहा है. सोने के साथ-साथ चांदी में भी सुस्ती रही और स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) 0.2% फिसलकर $87.13 प्रति औंस पर आ गई है.
Gold, Silver Rates Today LIVE: सोने-चांदी की कीमत ऑल-टाइम हाई से काफी सस्ती
अगर आप सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए यह सबसे बड़ा मौका हो सकता है. मौजूदा समय में चांदी अपने ऑल-टाइम हाई ₹4,20,000 के मुकाबले करीब ₹1.56 लाख तक सस्ती हो चुकी है. वहीं, सोना भी अपने रिकॉर्ड हाई ₹1,83,962 से लगभग ₹22,000 नीचे गिर गया है. आज MCX पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,60,394 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी ₹2,63,917 के भाव पर बनी हुई है. कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट ने उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो लंबे समय से सही रेट का इंतजार कर रहे थे.