Gold Silver Price Today, 24 February 2026 Live Updates : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,61,668 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी भी पीछे नहीं है और 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,65,350 प्रति किलो के आसपास है. कीमतों में आई इस तूफानी तेजी ने आम आदमी के लिए गहने खरीदना मुश्किल कर दिया है.सोने और चांदी की कीमतों में मचे कोहराम के बीच निवेशकों और खरीदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ किया है कि वे सोने-चांदी की कीमतों और बढ़ते आयात पर लगातार नजर रख रहे हैं. वित्त मंत्री का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही खरीदारी की वजह से कीमतों में यह उछाल दिख रहा है.
अगर आप भी शादी-ब्याह के सीजन के लिए गहने खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सोने-चांदी का ताजा रेट पता होना आपके लिए बेहद जरूरी है. इस लाइव ब्लॉग में हम आपको दिल्ली, मुंबई और आपके शहर के सर्राफा बाजार में आज यानी 24 फरवरी को सोने चांदी के ताजा भाव के साथ 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें बताएंगे. इसके साथ ही, बताएंगे कि क्या यह खरीदारी का सही समय है या अभी दाम और गिरेंगे, जिसमें मार्केट एक्सपर्ट्स की राय और आने वाले दिनों का अनुमान भी शामिल होगा. सोने-चांदी की पल-पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
LIVE Updates of Gold and Silver Prices Today 24 February 2026 (Aaj Sone Chandi Ka Bhav):
Gold Silver Rate Today LIVE: क्या और बढ़ेंगे सोने-चांदी के दाम?
भारत में सोने को सिर्फ एक गहना नहीं बल्कि निवेश का सबसे भरोसेमंद जरिया माना जाता है. वित्त मंत्री ने कहा कि देश में शादियों और त्योहारों के सीजन की वजह से भी मांग में बढ़ोतरी हुई है, जो कि एक सीजनल ट्रेंड है. हालांकि, उन्होंने राहत भरी बात यह कही कि सरकार और रिजर्व बैंक (RBI) सोने-चांदी के आयात और कीमतों पर पल-पल की नजर रख रहे हैं. फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है क्योंकि यह तेजी वैश्विक कारणों और बाजार के उतार-चढ़ाव का हिस्सा है.
Gold Silver Price Today LIVE: ग्लोबल टेंशन और ट्रंप टैरिफ का सोने-चांदी की कीमतों पर दिख रहा है सीधा असर
सोने-चांदी की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे सिर्फ मांग ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में फैली अनिश्चितता भी एक बड़ा कारण है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उदाहरण देते हुए बताया कि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव (US-Iran Tension) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नई टैरिफ धमकियों (Trump Tariff) की वजह से निवेशक डरे हुए हैं. जब भी शेयर बाजार या करेंसी में अस्थिरता आती है, तो सुरक्षित निवेश के लिए लोग तेजी से सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं.
Gold Silver Rate Today LIVE: क्यों लग रही है सोने-चांदी की कीमतों में आग? वित्त मंत्री ने बताई असली वजह
आरबीआई (RBI) के केंद्रीय बोर्ड को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि सोने-चांदी की कीमतों में उछाल के पीछे सबसे बड़ा हाथ दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों (Central Banks) का है. आज के दौर में वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंक सुरक्षा के लिहाज से भारी मात्रा में सोने और चांदी की खरीदारी कर रहे हैं, जिसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर पड़ रहा है. पहले सोने के दाम मुख्य रूप से भारत और चीन की मांग पर निर्भर करते थे, लेकिन अब ग्लोबल खरीदारी ने बाजार का गणित बदल दिया है.