विज्ञापन

Gold Silver Prices: ₹1.60 लाख के नीचे आया सोना, चांदी ₹8,000 से ज्यादा सस्ती, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Gold, Silver Rate Today March 13, 2026: सोने-चांदी की चमक भी फीकी पड़ती दिख रही है. अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो पहले जानिए आज आपके शहर में सोने और चांदी के ताजा भाव क्या है...

Gold Silver Prices: ₹1.60 लाख के नीचे आया सोना, चांदी ₹8,000 से ज्यादा सस्ती, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट
Gold Silver News: सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव
नई दिल्ली:

Gold Silver Price Today in India: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है.आसमान छूती कीमतों के बीच आज सर्राफा बाजार से बड़ी राहत वाली खबर आई है. लगातार बढ़त के बाद आज, 13 मार्च को सोने के भाव धड़ाम से गिरकर 1.60 लाख रुपये के नीचे आ गए हैं.वहीं, चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई है.अगर आप सोने-चांदी के लिए जेवर बनवाना चाहते हैं या निवेश करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल मार्केट के दबाव की वजह से निवेशक अब मुनाफावसूली (Profit Booking) कर रहे हैं.अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो पहले जानिए आज आपके शहर में सोने और चांदी के ताजा भाव क्या है...

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJE) के दोपहर के आंकड़ों के मुताबिक, सोने की कीमतों में भारी कमी आई है.24 कैरेट सोना ₹1,748 की गिरावट के साथ अब ₹1,58,555 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. कल यह ₹1.60 लाख के पार था.

वहीं, 22 कैरेट सोने का दाम ₹1,46,838 से गिरकर अब ₹1,45,236 प्रति 10 ग्राम हो गया है.जबकि 18 कैरेट सोना इसकी कीमत भी घटकर ₹1,18,916 प्रति 10 ग्राम रह गई है.

चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट

चांदी खरीदने वालों के लिए भी अच्छी खबर है. चांदी की कीमत ₹8,350 प्रति किलो तक गिर गई है. अब एक किलो चांदी का भाव ₹2,59,951 हो गया है, जो पहले ₹2.68 लाख के करीब था.

MCX पर चांदी 5000 और सोना 1000 टूटा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी दोपहर 1 बजे के करीब सोने-चांदी के दाम में कमजोरी देखी गई. 2 अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वालासोना  ₹1,020 (0.64%) टूटकर ₹1,59,251 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, 5 मई कॉन्ट्रैक्ट में चांदी में ₹5,952 (2.22%) की बड़ी गिरावट आई है और यह ₹2,62,010 के लेवल पर आ गया है.

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 0.64% गिरकर $5,092 प्रति औंस और चांदी 3% गिरकर $82 प्रति औंस पर आ गई है.

आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आज देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के भाव क्या हैं, तो जान लें देश के बड़े शहरों में सोने (1 ग्राम ) और चांदी के रेट कुछ इस तरह हैं:

  • दिल्ली (Delhi) में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹16,236 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,884 प्रति ग्राम चल रहा है. वहीं, चांदी का भाव ₹2,799 प्रति 10 ग्राम है.
  • मुंबई (Mumbai) में आज 24 कैरेट सोना ₹16,221 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹14,869 प्रति ग्राम पर बिक रहा है. मुंबई में चांदी की कीमत ₹2,799 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.
  • कोलकाता (Kolkata) में  24 कैरेट सोना ₹16,221 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹14,869 प्रति ग्राम है. चांदी  भी ₹2,799 प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रही है.
  • चेन्नई (Chennai) में 24 कैरेट सोने का भाव ₹16,330 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,969 प्रति ग्राम है. हालांकि, चांदी का भाव  भी ₹2,799 प्रति 10 ग्राम ही बना हुआ है.

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती आई है. जब डॉलर मजबूत होता है और एनर्जी की कीमतें बढ़ती हैं, तो सोने पर दबाव बढ़ जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com