विज्ञापन

Gold Silver Prices: सोना फिर भागा, चांदी भी चढ़ गई! 3,500 रुपये तक बढ़ गए दाम, यहां चेक करें ताजा रेट्स

Gold Silver Rates Today: सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. आज सोमवार को MCX पर गोल्‍ड-सिल्‍वर की शुरुआत अच्छी हुई. करीब 1 फीसदी की तेजी देखी गई. पूरा अपडेट पढ़ें यहां.

Gold Silver Prices: सोना फिर भागा, चांदी भी चढ़ गई! 3,500 रुपये तक बढ़ गए दाम, यहां चेक करें ताजा रेट्स
27 July Gold Silver Prices: आज क्‍या हैं सोने-चांदी के भाव?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

Gold and Silver Rates Today 27 July 2026: सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर चौंका दिया है. पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद इस हफ्ते गोल्‍ड-सिल्‍वर की धमाकेदार शुरुआत हुई है. आज 27 जुलाई, सोमवार को घरेलू मार्केट MCX पर सोना करीब 1,000 रुपये की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा है, जबकि चांदी में करीब 2,400 रुपये से ज्‍यादा की तेजी देखी गई है. सोने और चांदी दोनों, सोमवार को तेजी के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में दोनों की कीमती धातुओं के दाम 1% तक चढ़ गए थे.  

सोने का भाव यहां चेक करें :- https://ndtv.in/gold-price

चांदी का भाव यहां चेक करें :- https://ndtv.in/silver-price

MCX पर कैसी रही सोने-चांदी की शुरुआत? 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,43,106 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,43,575 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला था, वहीं चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,22,138 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 2,23,500 रुपये प्रति किलो पर खुला. फिलहाल यह 2,066 रुपये या 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,24,204 रुपये प्रति किलो पर थी.

चांदी 2300 से ज्‍यादा चढ़ गई, सोना कितना बढा? 

घरेलू मार्केट MCX पर सोना करीब 10:25 बजे 0.63 फीसदी या 895 रुपये की तेजी के साथ 1,44,001 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था. वहीं चांदी 1.06% या 2,361 रुपये की तेजी के साथ 2,24,499 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा.

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले सुबह 9:45 पर सोना 907 रुपये या 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,44,013 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. अब तक के कारोबार में सोने ने 1,43,575 रुपये प्रति 10 ग्राम न्यूनतम स्तर और 1,44,111 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है. वहीं, चांदी ने 2,23,500 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,24,632 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है. 

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना-चांदी 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है. सोना 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,090 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59 डॉलर प्रति औंस पर थी.

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की वजह डॉलर इंडेक्स का कमजोर होना है, जो कि अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने के बाद गिरावट देखने को मिली है. फिलहाल यह 0.25 प्रतिशत घटकर 101.03 पर आ गया था. 

डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की 6 बड़ी करेंसीज- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है.

इसके अतिरिक्त, मध्य पूर्व में तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 4.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 87.80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 4.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.20 डॉलर प्रति बैरल पर था.

ये भी पढ़ें: Insurance Premium Hike! महंगा हो सकता है कार-बाइक का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस, 4 साल बाद अब प्रीमियम बढ़ाने की तैयारी में बीमा कंपनियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Rates Today, MCX Gold And Silver Prices, Gold Prices, Silver Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com