विज्ञापन

Gold Silver Prices Fall: गंगा दशहरा के दिन चांदी धड़ाम, सोने के भी गिरे दाम! सिल्‍वर 4,300 रुपये सस्‍ता, गोल्‍ड कितना गिरा? 

Gold Silver Rates Today: सोने-चांदी के दाम में आज गिरावट देखी जा रही है. घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर चांदी सुबह 4,400 रुपये तक सस्‍ती हो गई, जबकि सोने में भी 900 रुपये के करीब गिरावट देखी गई. यहां चेक करें डिटेल.

Gold Silver Prices Fall: गंगा दशहरा के दिन चांदी धड़ाम, सोने के भी गिरे दाम! सिल्‍वर 4,300 रुपये सस्‍ता, गोल्‍ड कितना गिरा? 
Gold Silver Prices Fall: सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है, पूरा अपडेट जानिए इस खबर में.

Gold Prices Fall Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को जोरदार गिरावट देखी जा रही है. चांदी के दाम जहां 4,300 रुपये से ज्‍यादा गिर गए और ये सस्‍ता होकर 2,72,337 रुपये/किलो के भाव पर आ गया. वहीं दूसरी ओर सोने में भी करीब 900 रुपये तक की गिरावट देखी गई और ये 1,58,186 रुपये/10 ग्राम के भाव पर आ गया. मंगलवार को घरेलू कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी के भाव (Gold-Silver Rates) में गिरावट देखी गई. आज गंगा दशहरा भी है, जिसे हिंदू धर्मावलंबी शुभ मानते हैं. इस दिन गंगा स्‍नान करने और दान करने का महत्‍व है. बहुत से लोग गंगा दशहरा पर कीमती धातु भी दान करते हैं. ऐसे समृद्ध परिवारों के लिए मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में नरमी किफायती साबित हो सकता है. हालांकि जो लोग सोने-चांदी में निवेश की सोच रहे हैं तो मार्केट एक्‍सपर्ट की राय ले लेना सही रहेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

सोमवार को सोने-चांदी में दिखी थी तेजी 

एक दिन पहले सोमवार को सोने और चांदी में सोमवार को तेजी देखने को मिली थी और दोनों की कीमतों में करीब 5,100 रुपये तक की तेजी देखी गई थी. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 740 रुपये बढ़कर 1,58,857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था, जो कि पहले 1,58,117 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,835 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,45,513 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,19,143 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,18,588 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में अधिक तेजी देखी गई है. इसका दाम 5,100 रुपये बढ़कर 2,71,100 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,000 रुपये प्रति किलो था. 

आज क्‍यों गिरे सोने-चांदी के भाव? 

सोमवार को जहां ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की उम्‍मीदों के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के बयान से सकारात्‍मक संकेत मिले थे, लेकिन एक बार फिर अमेरिका के आक्रामक रुख से कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया. ब्रेंट क्रूड 1 फीसदी की तेजी के साथ 98 डॉलर/बैरल के लेवल पर पहुंच गया. इस बीच डॉल इंडेक्‍स मजबूत होने की वजह से निवेशक डॉलर बेस्‍ड ज्‍यादा मुनाफे वाली कमोडिटीज में पैसे लगा रहे हैं, जिसके चलते इधर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. केडिया एडवायजरी के मुताबिक,  गोल्ड 1,57,000 रुपये के करीब सपोर्ट दिखा रहा है, जबकि 1,60,000 रुपये के करीब रेजिस्‍टेंस दिखा रहा है. ऊपर जाने की स्थिति में गोल्ड का रेट 1,63,000 रुपये के स्तर तक जा सकता है. 

(Disclaimer: इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. सोने-चांदी में तेजी या गिरावट के पीछे कई वजहें होती हैं. पैसे लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार या एक्‍सपर्ट्स की सलाह ले लेना श्रेयस्‍कर है.) 

ये भी पढ़ें: CNG Price Hike: फिर 2 रुपये महंगी हुई सीएनजी, दिल्‍ली में अब 83.09 रुपये हो गए दाम... नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम का रेट जान लीजिए

CNG Price Hike: फिर 2 रुपये महंगी हुई सीएनजी, दिल्‍ली में अब 83.09 रुपये हो गए दाम... नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम का रेट जान लीजिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com