विज्ञापन

Gold Silver Prices Today: चांदी 5000 रुपये सस्‍ती हो गई, सोना कितना गिरा? अपने शहर में गोल्‍ड-सिल्‍वर के भाव जान लीजिए

Gold Silver Rates Drop: सोने-चांदी के दाम ज्‍यादा होने के बावजूद ए‍क दिन पहले अक्षय तृतीया के मौके पर रविवार को सोने-चांदी में जबरदस्‍त खरीद हुई है. CAIT ने करीब 20,000 करोड़ के कारोबार की उम्‍मीद जताई. आज सोना-चांदी सस्‍ते हुए हैं.

Gold Silver Prices Today: चांदी 5000 रुपये सस्‍ती हो गई, सोना कितना गिरा? अपने शहर में गोल्‍ड-सिल्‍वर के भाव जान लीजिए
Gold Silver Prices Fall: सोना-चांदी के दाम में आज गिरावट देखी जा रही है, पूरा अपडेट जानिए इस खबर में.

Gold Silver Rates 20 April Monday: अक्षय तृतीया के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी के दाम में जोरदार गिरावट देखी गई. चांदी जहां 5,400 रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो गई, वहीं सोने के दाम भी करीब 1,700 रुपये कम हो गए. इससे पहले अक्षय तृतीया के दिन रविवार को सोने-चांदी में जबरदस्‍त खरीद दर्ज की गई है. CAIT ने करीब 20,000 करोड़ के कारोबार की उम्‍मीद जताई. अब आज 20 अप्रैल, सोमवार को सोने-चांदी के दाम में नरमी देखी जा रही है. घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना, शुक्रवार के बंद भाव से करीब 1% की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी सुबह 11 बजे करीब 2% की गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी. 

Latest and Breaking News on NDTV

कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी के दाम 

घरेलू कमोडिटी मार्केट में सोना 1.53 लाख रुपये/10 ग्राम, जबकि चांदी 2.52 लाख रुपये/किलो के करीब ट्रेड कर रही है. सुबह करीब 11 बजे  जून डिलीवरी वाला गोल्‍ड 0.89 फीसदी या 1,369 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,240 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था. वहीं चांदी 1.91 फीसदी या 4,906 रपये की गिरावट के साथ 2,52,236 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड करती दिखी. 

आपके शहर में क्‍या है सोने-चांदी के दाम? 

मुंबई में सोने का भाव- 20 अप्रैल

  • मुंबई में 24 कैरेट सोने की दर- ₹152,960/10 ग्राम.
  • मुंबई में 22 कैरेट सोने की दर- ₹140,213/10 ग्राम.
  • मुंबई में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹253,060/1 किलो.

दिल्ली में सोने का भाव- 20 अप्रैल

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने की दर- ₹152,700/10 ग्राम.
  • दिल्ली में 22 कैरेट सोने की दर- ₹139,975/10 ग्राम.
  • दिल्ली में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹252,620/1 किलो.

अहमदाबाद में सोने का भाव- 20 अप्रैल

  • अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की दर- ₹153,250/10 ग्राम.
  • अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की दर- ₹140,479/10 ग्राम.
  • अहमदाबाद में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹253,430/1 किलो.

बेंगलुरु में सोने का भाव- 20 अप्रैल

  • बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की दर- ₹153,160/10 ग्राम.
  • बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की दर- ₹140,379/10 ग्राम.
  • बेंगलुरु में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹253,290/1 किलो.

कोलकाता में सोने का भाव- 20 अप्रैल

  • कोलकाता में 24 कैरेट सोने की दर- ₹152,840/10 ग्राम.
  • कोलकाता में 22 कैरेट सोने की दर- ₹140,103/10 ग्राम.
  • कोलकाता में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹252,760/1 किलो.

चेन्नई में सोने का भाव- 20 अप्रैल

  • चेन्नई में 24 कैरेट सोने की दर- ₹153,490/10 ग्राम.
  • चेन्नई में 22 कैरेट सोने की दर- ₹140,699/10 ग्राम.
  • चेन्नई में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹253,830/1 किलो.

हैदराबाद में सोने का भाव- 20 अप्रैल

  • हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की दर- ₹153,280/10 ग्राम.
  • हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की दर- ₹140,507/10 ग्राम.
  • हैदराबाद में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹253,490/1 किलो.

ये भी पढ़ें: 4 लाख जौहरी 50-50 ग्राम सोना बेचें तो भी आज 16,000 करोड़ का कारोबार, चांदी का भी गणित समझ लीजिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com