विज्ञापन

Gold-Silver Prices Today: सोना 1.52 लाख के नीचे, चांदी 2.40 लाख के पार! जानिए आज 14 अप्रैल, मंगलवार को सस्‍ता हुआ या महंगा

Gold-Silver सोना करीब 100 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,983 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हुआ था, वहीं चांदी 2800 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,499 रुपये/किलो के भाव पर अंतिम बार ट्रेड हुई थी.

Gold-Silver Prices Today: सोना 1.52 लाख के नीचे, चांदी 2.40 लाख के पार! जानिए आज 14 अप्रैल, मंगलवार को सस्‍ता हुआ या महंगा
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी की कीमतें आज क्‍या हैं?

Gold-Silver Prices Fall or Rise: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. आज 14 अप्रैल, मंगलवार को भी सोने की कीमतों में करीब 0.5 फीसदी, जबकि चांदी में करीब 2 फीसदी की तेजी देखी गई है. स्‍थानीय सर्राफा बाजार की बात करें तो 24 कैरेट गोल्‍ड की कीमतें 1,470 रुपये चढ़ी हैं. 22 कैरेट गोल्‍ड 1,350 रुपये महंगा हुआ है, जबकि 18 कैरेट गोल्‍ड 1,110 रुपये महंगा हुआ है. घरेलू कमोडिटी मार्केट में सोना करीब 100 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,983 रुपये/10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 2800 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,499 रुपये/किलो के भाव पर बंद हुई थी. आज अंबेदकर जयंती को लेकर शेयर मार्केट और कमोडिटी मार्केट बंद हैं. 

हालांकि सर्राफा बाजार में लोग निवेश या अपनी जरूरत के हिसाब से बाजार भाव पर खरीदारी कर रहे हैं. आज 14 अप्रैल को राजधानी दिल्‍ली में 24 कैरेट गोल्‍ड 1,54,080 रुपये/10 ग्राम के भाव बिक रहा है. वहीं चांदी 2.55 लाख रुपये/किलो के भाव बिक रही है. 

ग्‍लोबल मार्केट में सोना 1%, चांदी 3% तक उछली  

ग्‍लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली. अमेरिकी-ईरान के बीच जारी तनाव के कूटनीतिक समाधानों के संकेतों से दोनों कीमती धातुओं के दाम वैश्विक स्तर पर 2 फीसदी तक बढ़ गए. अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोपहर करीब एक बजे कॉमेक्स पर सोना 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 4,811 डॉलर प्रति औंस पर था. वहीं, चांदी 2.90 फीसदी या 2.1 डॉलर की बढ़त के साथ 77.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी.  

दो दिनों में देखी गई थी गिरावट 

इससे पहले अमेरिका की ओर से स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को ब्लॉक करने के फैसले के कारण सोने और चांदी की कीमतों में दो दिनों तक गिरावट देखने को मिली. हालांकि, अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने उनके प्रशासन से संपर्क किया है और समझौते पर बातचीत करने की इच्छा जताई है. खबरों के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने संकेत दिया है कि तेहरान अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में शांति वार्ता जारी रखने के लिए तैयार है.

कच्‍चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी 

मौजूदा स्थिति में कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है और दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 2.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 96.6 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 95.69 डॉलर प्रति बैरल पर था.

शाम 5 बजे खुलेगा घरेलू कमोडिटी मार्केट 

भारतीय शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बंद है, हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शाम के सत्र 5 बजे से रात 11:30 बजे तक सामान्य कारोबार होगा. वहीं, शेयर बाजार में सामान्य कारोबार बुधवार यानी 15 अप्रैल को होगा. इसके बाद अलगी छुट्टी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर होगी. हालांकि, वैश्विक बाजार खुले हुए हैं. टोक्यो, जकार्ता और सोल के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार सोमवार को एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें: New Labour Code लागू होता तो नोएडा में नहीं होता मजदूरों का बवाल, समझिए कैसे ये कानून है 'रामबाण' इलाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Drop Today, Gold Silver Prices, Gold Prices, Silver Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com