विज्ञापन

Gold Rates & Silver Rates Today: लो जी दौड़ गया सोना-चांदी, गोल्ड 4 हजार तो सिल्वर इतनी हो गई महंगी

Gold, Silver Rate Today: निवेश के लिए एक्सपर्ट ने कहा कि सोने में लंबी अवधि के लिए निवेश के बारे में प्लान किया जा सकता है. शॉर्ट टर्म वालों के लिए अभी फ्रेश एंट्री की सलाह फिलहाल नहीं है.

Gold Rates & Silver Rates Today: लो जी दौड़ गया सोना-चांदी, गोल्ड 4 हजार तो सिल्वर इतनी हो गई महंगी

Gold Silver Rate Today April 1: अप्रैल का पहला दिन और नया वित्त वर्ष सोने-चांदी की कीमतों के लिए खुशखबरी लेकर आए. ईरान-इजरायल जंग में कुछ कमी के आसार को देखते हुए एमसीएक्स पर सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर से तेजी देखी गई. हालांकि इससे पहले भी दोनों धातु रिकवर कर चुकी हैं और फिर बड़ी गिरावट का दौर देख चुकी हैं. ऐसे में ये तेजी कितने समय तक बरकरार रहेगी, इसके बारे में कुछ कह नहीं जा सकता.

क्या चल रही एमसीएक्स पर सोने-चांदी की चाल?

ट्रंप के शांति वाले बयान के बाद एमसीएक्स पर सोने में चांदी के मुकाबले ज्यादा तेजी देखी गई है. खबर लिखे जाने तक 2.34 फीसदी की ग्रोथ के साथ सोना 1,54,284 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेड कर रहा था. वहीं चांदी 1.21 फीसदी की तेजी के साथ 2,43,660 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है. हालांकि आपको बता दें कि आंकड़ों में उतार-चढ़ाव बड़ी तेजी के साथ हो रहा है. सोना फिर भी बेहतर नजर आ रहा है. 

Gold -Silver Prices

Gold -Silver Prices

खरीदारी को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?

सोने-चांदी में निवेश को लेकर सभी के मन में सवाल हैं कि क्या निचली कीमतों पर खरीदारी कर लेनी चाहिए? इसके लिए एक्सपर्ट ने कहा कि सोने में लंबी अवधि के लिए निवेश के बारे में प्लान किया जा सकता है. शॉर्ट टर्म वालों के लिए अभी फ्रेश एंट्री की सलाह फिलहाल नहीं है. हालांकि चांदी में जिस हिसाब से उतार-चढ़ाव हो रहा है, उसे देखकर निवेशक एसआईपी की सलाह दे रहे हैं. उनके अनुसार चांदी में एकमुश्त निवेश के बजाए छोटे-छोटे अमाउंट यानी एसआईपी के जरिए निवेश किया जा सकता है. 

Gold-Silver में आगे कैसा रह सकता है भविष्य

सोने में इस ग्रोथ की बड़ी वजह डॉलर का कमजोर होना और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वो बयान है, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ युद्ध अगले 2-3 हफ्तों में खत्म होने की उम्मीद जताई है. वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 0.8% गिरकर $74.53 प्रति औंस पर आ गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट के हालात पूरी तरह सामान्य नहीं होते, कीमती धातुओं के दाम में ऐसा ही उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

ये भी पढ़ें- 149 KG सोना, 184 KG चांदी, Jagannath Mandir का रत्न भंडार 48 साल बाद खुला, कैसे हो रही गणना, क्या अलग?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com