विज्ञापन

सोना 8,000 तो चांदी 13,000 हुई महंगी, इस हफ्ते की तेजी के बाद चेक करें 16 मई को अपने शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Price 16 May: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी आई है. MCX पर इस हफ्ते गोल्ड-सिल्वर ने पैसा बनाकर दिया है. जानें अपने शहर के ताजा भाव.

सोना 8,000 तो चांदी 13,000 हुई महंगी, इस हफ्ते की तेजी के बाद चेक करें 16 मई को अपने शहर का ताजा भाव
Gold-Silver Price Today 16 May: अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें जानें.

Gold-Silver Price Today 16 May: इस हफ्ते सोना और चांदी के दाम में बहुत तेजी आई है. MCX पर सोना करीब 8,100 रुपये तक महंगा हो गया और चांदी तो 12,900 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई, जो एक बड़ा उछाल है. इस वजह से 16 मई को देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के दामों में काफी बदलाव देखा जा रहा है. इससे निवेशक खुश हैं, लेकिन आम लोगों के लिए खरीदारी महंगी हो गई है.

इस हफ्ते रहा बुलिश माहौल

इस हफ्ते कमोडिटी मार्केट के बंद होने तक सोने और चांदी ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया. जहां एक तरफ सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल को टच कर पाया वहीं, चांदी भी 2.97 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. हालांकि हाई लेवल पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली सोने-चांदी की कीमतों में देखने को मिली. नतीजन MCX पर सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. दाम कम होने के बाद भी कुल मिलाकर कीमतें अभी भी आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं.

Gold-Silver Price Today 16 May

Gold-Silver Price Today 16 May

क्यों आई सोने-चांदी की कीमतों में तेजी? 

एक्सपर्ट के अनुसार सोने और चांदी के दाम बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह सरकार का एक फैसला माना जा रहा है. सरकार ने इन पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया. इस वजह से विदेश से सोना-चांदी मंगाना महंगा हो गया और जब खरीद महंगी होगी तो बाजार में उनकी कीमतें भी बढ़ेंगी. इसके अलावा, दुनिया में चल रही टेंशन और डॉलर में उतार-चढ़ाव ने भी कीमतों को सहारा दिया है.

प्रमुख शहरों में सोने की चाल (रुपये/10 ग्राम)

  • दिल्ली- 1,57,080
  • मुंबई- 1,56,930
  • कोलकाता- 1,56,930
  • चेन्नई- 1,60,910
  • बेंगलुरु- 1,56,930
  • हैदराबाद- 1,56,930
  • अहमदाबाद- 1,56,980
  • पुणे- 1,56,930
  • जयपुर- 1,57,080
  • लखनऊ- 1,57,080

लोकल मार्केट में चांदी के भाव (रुपये/किलोग्राम)

  • दिल्ली- 2,80,000
  • मुंबई- 2,80,000
  • कोलकाता- 2,80,000
  • चेन्नई- 2,90,000
  • बेंगलुरु- 2,80,000
  • हैदराबाद- 2,90,000
  • अहमदाबाद- 2,80,000
  • पुणे- 2,80,000
  • जयपुर- 2,80,000
  • लखनऊ- 2,80,000

कीमतों को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?

उतार-चढ़ाव के माहौल में एक्सपर्ट ने लंबी अवधि के निवेश की सलाह दी है. एक मुश्त निवेश नहीं करना है. ऐसे में एसआईपी का विकल्प सोने-चांदी में पैसा लगाने के लिए अच्छा है. सोने के मुकाबले चांदी में अस्थिरता ज्यादा है, इसलिए कम अवधि के लिए इसमें निवेश करने से बचें. 

लोकल मार्केट में खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

वेबसाइट या खबरों में जो सोने का रेट दिखता है, वो खरीदारी वाला आखिरी दाम नहीं होता. जब आप ज्वैलर से गहना खरीदते हैं, तो उस रेट के ऊपर 3% जीएसटी और 10% से 25% तक मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ता है. इसलिए गहना खरीदने से पहले अपने नजदीकी ज्वैलर से ताजा भाव जरूर पूछें, हॉलमार्क वाला सोना लें और पक्का बिल लेना ना भूलें.

ये भी पढ़ें- मस्क ला रहे 7.19 लाख करोड़ रुपये का IPO, क्या SpaceX में पैसा लगा सकते हैं भारतीय निवेशक?

ये भी पढ़ें- रूसी तेल का 'सस्ता ऑफर' खत्म! 16 मई की इस डेडलाइन के बाद भारत कहां से लेगा किफायती कच्चा तेल?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com