विज्ञापन

Gold-Silver Prices: दिल्ली से मुंबई, जयपुर से भोपाल, सोने की कीमतों में उठा-पटक, चांदी में रुकें या निकल जाएं?

Gold-Silver Prices: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील ने बाजार को स्थिर किया है. मार्केट हरे निशान में बंद हो रहा है, इसका उलट नतीजा सोने-चांदी की कीमतों पर दिखाई दिया.

Gold-Silver Prices: दिल्ली से मुंबई, जयपुर से भोपाल, सोने की कीमतों में उठा-पटक, चांदी में रुकें या निकल जाएं?

Gold-Silver Prices: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें निवेशकों को लगातार निराश कर रही हैं. मुनाफा वसूली का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. दामों की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें कभी ऊपर जा रही हैं तो कभी नीचे. उम्मीद थी कि बीच फरवरी इसके दामों में एक बड़ा उछाल देखा जाएगा पर अभी तक ऐसा होता हुआ नजर नहीं आया.

चांदी की चमक हुई फीकी

सोने की कीमतों में जहां स्थिरता देखी जा रही है, यानी बड़ा उथल-पुथल नहीं है. वहीं चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट का दौर जारी है. मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, चांदी फिलहाल 2.36 लाख रुपये के लेवल के आसपास कारोबार कर रही है. औद्योगिक मांग में कमी और बिकवाली को इस गिरावट की अहम वजह माना जा रहा है. जनवरी महीने में अपना ऑल टाइम हाई लेवल टच करने के बाद यह 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से भी नीचे जा चुकी है. 

Gold-Silver Prices

Gold-Silver Prices

खरीदारों के लिए क्या सलाह?

निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि किस तरह से वो अपने पोर्टफोलियो को मैनेज करें? मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में शादियों का सीजन होने की वजह से मांग और बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में उछाल की संभावना है. अगर आप निवेश या गहनों की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो अभी के लेवल पर नजर रखना बहुत जरूरी है.

सोना-चांदी और शेयर बाजार का रिश्ता

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील ने बाजार को स्थिर किया है. मार्केट हरे निशान में बंद हो रहा है, इसका उलट नतीजा सोने-चांदी की कीमतों पर दिखाई दिया. वैसे भी जब शेयर मार्केट पॉजिटिव मूढ़ में होता है तो कीमती धातुओं के दाम नीचे जाते हैं. जब बाजार में अस्थिरता का माहौल बनता है तो निवेशक फिर से सोने-चांदी की तरफ लौट आते हैं. 

यह भी पढ़ें- जनवरी में गोल्ड इंपोर्ट में 350% का भारी उछाल, चांदी की डिमांड भी 127% उछली, इन देशों से भारत मंगा रहा है अरबों डॉलर का सोना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Rate Today, Silver Price 17 February 2026, 24K Gold Price India, 22K Gold Rate, Silver Market Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com