विज्ञापन

Gold-Silver Price: चढ़ेगा या गिरेगा? एक्सपर्ट से जानें क्या रहेगी इस हफ्ते सोने-चांदी की चाल

Gold-Silver Price: क्या इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आएगी या एक बार फिर गिरावट का दौर जारी रहेगा? एक्सपर्ट से जानें इस हफ्ते का पूरा समीकरण.

Gold-Silver Price: चढ़ेगा या गिरेगा? एक्सपर्ट से जानें क्या रहेगी इस हफ्ते सोने-चांदी की चाल
Gold-Silver Price: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि बड़े केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं और गोल्ड ETF में नया पैसा आ रहा है.

Gold-Silver Price: बीते हफ्ते सोने-चांदी ने अपनी तेजी से निवेशकों को कुछ राहत दी. ऐसे में एक बार फिर से आज सभी की नजरें सोने-चांदी की कीमतों पर रहने वाली हैं कि क्या इस हफ्ते पोर्टफोलियो में कुछ इजाफा होगा या फिर निराशा हाथ लगेगी. कीमतों को लेकर एक्सपर्ट ने अनुमान लगाया है कि निवेशक ना ज्यादा खुश होंगे और ना ही निराश, ऐसा इसलिए क्योंकि एक दायर में सोने-चांदी की चाल देखने को मिल सकती है. 

सोने में ज्यादा बदलाव नहीं, चांदी में दिख सकती है तेजी

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रणव मेर ने बताया कि इस हफ्ते कीमत में स्थिरता देखने को मिल सकती है. हालांकि चांदी को लेकर बुलिश माहौल दिख सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि व्यापारी वर्ग मिडिल ईस्ट में युद्ध समाप्ति का इंतजार कर रहा है. अगर मान लीजिए उम्मीद के अनुसार स्थिति नहीं रही तो फिर उठक-पटक का दौर देखने को मिलेगा.

कैसी रही थी सोने-चांदी की चाल?

बीते हफ्ते एमसीएक्स की बात करें तो सोने में 1,178 रुपये करीब 1 फीसदी की ग्रोथ देखी गई. सोना 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी आई. कीमतें 10,985 रुपये चढ़ गए थे. यानी करीब 4.4 फीसदी की ग्रोथ के साथ दाम 2.61 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुईं थीं.

एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी जतीन त्रिवेदी ने बताया कि पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली. MCX पर सोना करीब 1 प्रतिशत महंगा हुआ और लगभग 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. उनका कहना है कि जब जियो पॉलिटिकल टेंशन कुछ कम हुआ और कच्चे तेल की कीमतें नीचें आईं तो इसका असर सोने के बाजार पर भी पड़ा और निवेशकों का भरोसा बढ़ा. इसके अलावा, अमेरिका के सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज कम रहने और डॉलर के कमजोर होने से भी सोने को सपोर्ट मिला. कुल मिलाकर, ग्लोबल मार्केट में उतार‑चढ़ाव के बाद भी इन वजहों से सोने की कीमतें स्थिर बनी रहीं.

देशों के रिजर्व बैंक खरीद रहे लगातार सोना

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि बड़े केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं और गोल्ड ETF में नया पैसा आ रहा है, इसलिए सोने को सपोर्ट मिल रहा है. लेकिन बीते हफ्ते के शुक्रवार को दाम ज्यादा नहीं बढ़े, क्योंकि फारस की खाड़ी में अमेरिका और ईरान की सेनाओं के बीच झड़प की खबर से तनाव फिर बढ़ने का डर पैदा हो गया, जिससे बाजार अलर्ट हो गया.

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu New CM: केवल FD से हर महीने 54 लाख कमा लेते हैं थलापति विजय, जानिए किन Shares में लगा रखे हैं पैसे

ये भी पढ़ें- Income Tax Notice: इनकम टैक्स का नोटिस आते ही परेशान ना हों, बस करें ये 5 काम, वरना लग जाएगी हजारों की पेनल्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold, Gold Price In Delhi Today, Gold Price Prediction 2026, Silver Price Prediction 2026, Gold-Silver Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com