विज्ञापन

सोना-चांदी धड़ाम, 2800 रुपये तक गिर गए दाम, समझिए जन्‍माष्‍टमी पर अचानक क्‍यों हुआ ऐसा

Gold Silver Prices Fall Today: सोने-चांदी के दाम में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखी गई है. इससे पहले गुरुवार को गोल्‍ड-सिल्‍वर के दाम में बढ़त देखी गई थी. एक्‍सपर्ट्स ने समझाया कि आखिर आज अचानक क्‍यों गिर गए दाम.

सोना-चांदी धड़ाम, 2800 रुपये तक गिर गए दाम, समझिए जन्‍माष्‍टमी पर अचानक क्‍यों हुआ ऐसा
सोने-चांदी के दाम में गिरावट क्‍यों, यहां समझ लीजिए
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

Gold Silver Prices Drop: जन्‍माष्‍टमी के दिन आज शुक्रवार को सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सोने के दाम करीब 1,200 रुपये तक गिर गए, ज‍बकि चांदी में भी 1,600 रुपये तक की गिरावट देखी गई. घरेलू कमोडिटी मार्केट पर एक समय अक्‍टूबर डिलीवरी वाला सोना गिर कर 1,54,605 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर चला गया. दूसरी ओर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी गिर कर 2,39,525 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई. 

कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के दिन क्‍यों गिरे सोने-चांदी के दाम? 

केडिया एडवायजरी से जुड़े मार्केट एक्‍सपर्ट के मुताबिक, सोने-चांदी में गिरावट के पीछे पर्व-त्‍यौहार से जुड़ी वजह नहीं, बल्कि अंतरराष्‍ट्रीय लेवल की वजहें हैं. ग्‍लोबल अनिश्चितता के बीच सोने-चांदी में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना बताया गया. 

जानकारों ने कहा कि कच्‍चे तेल की कीमतें पिछले कुछ दिनों में ऊपर गई हैं. साथ ही अमेरिका का रोजगार-डेटा भी आने वाला है, जिस पर निवेशकों की नजरें हैं. बाजार इन आंकड़ों से ये समझने की कोशिश करेगा कि आगे अमेरिकी केंद्रीय बैंक- फेडरल रिजर्व आने वाले समय में ब्‍याज दरों को लेकर क्‍या फैसला ले सकता है. इस बीच मुनाफावसूली बढ़ने को भी एक वजह बताया गया. 

MCX gold falls Rs 1,579 on Wednesday

क्‍या है सोने-चांदी के भाव? 

घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर 5 अक्‍टूबर के डिलीवरी वाला सोना 0.63 फीसदी या 975 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिखा. दिन के कारोबार के दौरान गोल्‍ड ने 1,57,075 रुपये का हाई छुआ, जबकि 1,54,605 रुपये के लो तक भी सरका. (ये भाव शाम करीब 5:30 बजे के हैं. जो इस खबर में बाद में अपडेट किए गए). 

बात करें चांदी की तो 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 0.47 फीसदी या 1,099 रुपये की गिरावट के साथ 2,41,250 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड करती दिखी. दिन के कारोबार के दौरान सिल्‍वर ने 2,42,055 रुपये प्रति किलो का हाई छुआ, जबकि 2,39,525 रुपये प्रति किलो का निचला स्‍तर छुआ.  
 

यहां देखिए पिछले 30 दिनों का भाव 

VIDEO: अब एक वीडियो देखिए, कैसे महिला गैंग ने सोने-चांदी की दुकान में चुराए गहने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Crash Reason, Gold Silver Down Today, Gold Silver Prices Fall, Gold Silver Prices Drop
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com