विज्ञापन

जंग के बीच सोना-चांदी बेदम, इस मेटल ने करा दी मोटी कमाई! पैसे लगाने से पहले एक्‍सपर्ट से समझें पूरा गणित

28 फरवरी 2026 को ईरान पर हुए हमले के बाद सोने-चांदी की कीमतों में उम्मीदे के उलट गिरावट आई है, जबकि कॉपर ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है.

जंग के बीच सोना-चांदी बेदम, इस मेटल ने करा दी मोटी कमाई! पैसे लगाने से पहले एक्‍सपर्ट से समझें पूरा गणित
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच कॉपर ने सोने-चांदी से ज्यादा रिटर्न निवेशकों को दिया है.

अमेरिका-ईरान जंग ने एक बार फि नया मोड़ ले लिया है. शांति वार्ता की उम्मीदों के बीच फिर से मिसाइल हमले शुरू हो चुके हैं. ऐसे में कमोडिटी मार्केट में तेजी से हलचल देखी जा रही है. दुनियाभर के जियो पॉलिटिक्स टेंशन के बीच अमूमन माना जाता है कि सोना और चांदी निवेशकों के लिए सेफ हेवन होते हैं. लेकिन इस बार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. 28 फरवरी को अमेरिका, इजारायल ने ईरान पर हमला किया था, इसके बाद से ही कमोडिटी मार्केट का रुख बदल गया. उम्मीद के उलट सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ गई, जबकि कॉपर ने अपनी तेजी से निवेशकों को खुश कर दिया. 

केडिया एडवाइजरी के आंकड़ों के अनुसार 27 फरवरी 2026 के मुकाबले आज यानी 8 जून 2026 तक सोने-चांदी में बड़ी गिरावट आई है, जबकि कॉपर ने 9 फीसदी से ज्यादा का शानदार रिटर्न से निवेशकों का पैसा बनाया है. चलिए इस खबर में समझते हैं कि जंग के बाद किस तरह से कमोडिटी मार्केट के समीकरण बदल गए.

जंग से पहले और आज के रेट्स (MCX)

मार्केट में आए इस बदलाव को हम केडिया एडवाइजरी के आंकड़ों से समझते हैं. 27 फरवरी से लेकर 8 जून तक सोने की कीमत एमसीएक्स पर 4.78% की दर से गिर चुकी हैं. वहीं चांदी का तो और ज्यादा बुरा हाल है. जंग के पहले दिन से लेकर अभी तक चांदी की कीमतों में 13.57% तक नीचे जा चुकी हैं. और अब यहां एंट्री होती है अपने हीरो यानी कॉपर की. 27 फरवरी से 8 जून 2026 तक कॉपर 9.08% का शानदार रिटर्न निवेशकों को दे चुका है. हालांकि आप कहेंगे कि ये रिटर्न बहुत कम है. लेकिन जहां सोना-चांदी धराशाई हो गए, वहां ये रिटर्न निवेशकों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया. कहते है ना कि डूबते के लिए तिनका का सहारा भी सभी से बड़ा होता है.

क्यों फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक?

सोने-चांदी के गिरने की पीछे वजह कई हैं. पहला तो ये कि जंग के बाद वैश्विक तनाव को देखते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने महंगाई को कंट्रोल में रखने को ब्याज दरों को बढ़ाकर रखा हुआ है. साथ ही होर्मुज बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर पहुंच गईं. इससे इंटरनेशल मार्केट में डॉलर मजबूत हुआ और सोने पर से निवेशकों का भरोसा कम होता चला गया. केडिया एडवाइजरी के अनुसार वैश्विक स्तर पर सोना 18% तो चांदी 27% से ज्यादा टूट गई.

दूसरी बड़ी वजह चांदी को लेकर है. चांदी निवेशकों के साथ इंडस्ट्री की भी पसंद बनी हुई है. अब जब जंग शुरू हुई तो सप्लाई चेन एकदम से ठप ही हो गई. नतीजन तमाम कारोबार रुके और इसकी डिमांड लगातार घटती चली गई. इसकी सीधा असर चांदी की कीमतों पर पड़ा और ये एमसीएक्स पर करीब 13.57% तक लुढ़क गई.

तीसरी बड़ी वजह, निवेशकों ने हाई लेवल पर पहुंचे सोने-चांदी में जमकर मुनाफावसूली की. जैसे ही जंग शुरू हुई, बड़े निवेशकों ने ऊपरी लेवल्स पर प्रॉफिट बुक करना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में कीमतें अचानक नीचे आ गईं.

कॉपर ने कैसे किया कमाल?

जहां एक तरफ सोने-चांदी टूट रहे थे, वहीं कॉपर ने कमाल कर दिखाया. एमसीएक्स पर कॉपर 9.08% की तेजी के साथ 1,333,40 रुपये के लेवल पर पहुंच गया. इसके बढ़ने के पीछे वजह है ईवी और इंफ्रा में इसकी बढ़ती मांग. दरअसल जंग के इस समय में रिन्यूएबल एनर्जी के साख ईवी को बनाने में कॉपर की मांग लगातार बनी हुई है. यहां तक की डिफेंस सेक्टर में हथियार बनाने में इसका इस्तेमाल जमकर होता है. इस वजह से इसकी डिमांड में कोई कमी नहीं आई. 

एक्सपर्ट से जानें कब खरीदें और बेचें कॉपर?

केडिया एडवाइजरी ने बताया कि जो निवेशक 6 महीने के लिए कॉपर में निवेश करना चाहते हैं वो 1250 रुपये के लेवल पर इसकी खरीदारी कर सकते हैं. साथ ही 1140 पर इसका सपोर्ट और हाई लेवल 1450 रुपये तक हो सकता है. 

निवेशकों अब आगे क्या करें?

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि मिडिल ईस्ट की टेंशन जब तक पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती, तब तक कमोडिटी मार्केट में ये उठा-पटक का दौर जारी रहेगा. हालांकि सोना और चांदी अपने हाई लेवल से काफी नीचे आए हैं, जो लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. 

ये भी पढ़ें- Gold Silver Prices: चांदी धड़ाम, सोने के भी गिर गए दाम! 7,500 रुपये तक सस्‍ता हो गया गोल्‍ड-सिल्‍वर, यहां चेक करें ताजा रेट 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com