तिरुवनंतपुरम वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक लगाया, शतकीय पारी के दौरान कोहली ने वनडे में 15000 रन भी पूरे कर लिए हैं. कोहली ने मैच में 88 गेंद पर 139 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी के दौरान कोहली ने 10 चौके और 9 छक्के लगाने में सफलता हासिल की. यूं तो कोहली ने अपनी शतकीय पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े लेकिन उनके नाम एक और ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जो दुनिया को चौंका रहा है. दरअसल, विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर अबतक कुल 150 बार 50+ स्कोर बनाने में सफल रहे हैं. इस मामले में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग हैं. पोंटिंग ने नंबर 3 पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 179, 50+ स्कोर करने में सफल रहे थे. नंबर 2 पर कुमार संगकारा हैं. श्रीलंका का संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 175, 50 + स्कोर करने में सफल रहे हैं.
| बल्लेबाज | इंटरनेशनल क्रिकेट में 50+ स्कोर |
| रिकी पोंटिंग | 179 |
| कुमार संगकारा | 175 |
| विराट कोहली | 150 |
| केन विलियमसन | 134 |
| राहुल द्रविड़ | 112 |
| जैक कैलिस | 96 |
| बाबर आजम | 72 |
| जो रूट | 72 |
| रिची रिचर्डसन | 69 |
| हाशिम अमला | 62 |
बता दें कि पहले वनडे में अपनी शतकीय पारी के दौरान कोहली ने भारत में खेलते हुए वनडे क्रिकेट में 7 हजार रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वह किसी एक देश की धरती सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 9 छक्के लगाए.। विराट ने अपने वनडे करियर की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली नंबर 1, रोहित शर्मा नंबर 2, सफल रन-चेज में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं