विज्ञापन

Gold Investment on Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करें सोने में निवेश, डिजिटल गोल्ड से लेकर ETF में लगाएं पैसा

Gold-Silver Investment on Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के मौके पर सोने-चांदी में निवेश कर बहुत अच्छा है. लेकिन एक समझदार निवेशक वही है जो मार्केट की स्थिति के हिसाब से पैसा लगाए.

Gold Investment on Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करें सोने में निवेश, डिजिटल गोल्ड से लेकर ETF में लगाएं पैसा

Gold Investment on Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ पर्व है, जिसे पूरा देश उत्साह के साथ मनाता है. साल 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल यानी रविवार को मनाई जाएगी. इस शुभ दिन पर सोना खरीदना बहुत खास माना जाता है. माना जाता है कि इस दिन खरीदी हुई वस्तु कभी खत्म नहीं होती है. यानी सालों साल ये हमेशा साथ रहती है.  चलिए आपको बताते हैं कि फिजिकल गोल्ड के अलावा आप और किस तरह से सोना खरीद सकते हैं.

अक्षय तृतीया 2026 सोना खरीदने का शुभ समय

शुभ समय पर खरीदी हुई वस्तु का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए निवेश से पहले निवेशकों को पता होना चाहिए कि सोना और चांदी अक्षय तृतीया के दिन किस समय पर खरीदें. 19 अप्रैल 2026 की सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल 2026 की सुबह 5:51 बजे तक सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय है. करीब 19 घंटे के इस समय में आप अपनी श्रद्धा और बजट के अनुसार निवेश कर सकते हैं.

फिजिकल गोल्ड के अलावा निवेश के 4 स्मार्ट ऑप्शन

आज के आधुनिक समय में सोना सिर्फ लॉकर में रखने वाली चीज नहीं रह गई है. सेफ्टी और दमदार रिटर्न को देखते हुए अब लोग डिजिटल ऑप्शन की तरफ रुख कर रहे हैं. इसमें डिजिटल गोल्ड के साथ गोल्ड ईटीएफ, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के साथ सिक्के या फिर बार में पैसा लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: बेसिक सैलरी 18 से बढ़ाकर सीधे 69 हजार, हर साल 6% इंक्रीमेंट, पेंशन कितना बढ़े? देखिए NC-JCM का फाइनल प्रपोजल 

  • डिजिटल गोल्ड

अगर आपका बजट कम है, तो डिजिटल गोल्ड आपके लिए अच्छा निवेश का जरिया है. अलग-अलग मोबाइल ऐप्स से केवल 1 रुपये में 24 कैरेट सोना खरीद सकते हैं. इसमें फिजिकल स्टोरेज या चोरी होने का डर बिल्कुल नहीं होता है.

  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

निवेशक निवेश के लिए इस ऑप्शन को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. वजह है इसमें रिटर्न की गारंटी. इसे सरकार जारी करती है. इसके अलावा सोने की बढ़ती कीमतों का फायदा तो मिलता ही है, साथ में हर साल 2.5% का फिक्स ब्याज भी मिलता है. साथ में टैक्स का झंझट भी नहीं रहता, क्योंकि मैच्योरिटी पर मिलने वाला रिटर्न पूरी तरह टैक्स फ्री होता है.

  • गोल्ड ईटीएफ

साल 2026 में जब से सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हुआ है, तभी से गोल्ड ईटीएफ में निवेशक रुचि ले रहे हैं. वजह पैसा लगाना आसान है. स्टॉक की तरह डीमैट अकाउंट के जरिए कभी भी खरीदा या बेचा जा सकता है. यानी पैसा निकालने की सुविधा गोल्ड ईटीएफ में सबसे ज्यादा मिलती है.

  • सिक्के और बार

अगर आपका मन डिजिटली गोल्ड का नहीं है और फिजिकल खरीदना चाहते हैं तो गहनों को छोड़कर सिक्के या बार खरीद सकते हैं. ऐसा करने पर मेकिंग चार्ज से बचा जा सकेगा. सिक्के और बार में निवेश करने का दूसरा बड़ा फायदा ये है कि इसमें प्योरिटी की गारंटी सबसे ज्यादा होती है.

निवेश से पहले ध्यान रखें ये बात

अक्षय तृतीया के मौके पर सोने-चांदी में निवेश कर बहुत अच्छा है. लेकिन एक समझदार निवेशक वही है जो मार्केट की स्थिति के हिसाब से पैसा लगाए. अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो गोल्ड बॉन्ड के साथ ईटीएफ कमाल का ऑप्शन हो सकता है. पर आप एक बड़े निवेश की तरफ देख रहे हैं और समय पर पैसा बनाने की सोच है तो हॉलमार्क वाले सिक्कों और बार की तरफ जा सकते हैं. 

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में नए पे-स्केल का प्रस्ताव, जानें किस लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी, देखें पूरी लिस्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com