विज्ञापन

गाजियाबाद में घर खरीदने का मौका, पीएम आवास के फ्लैट्स के लिए आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा प्रोसेस

गाजियाबाद के डासना, मोदीनगर जैसे इलाकों में एसटी, एससी, ओबीसी, सीनियर सिटीजन के लिए रिजर्व फ्लैट्स मौजूद हैं. एप्लीकेशन का प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन रहेगा, जिसकी लास्ट डेट अलग-अलग योजनाओं के लिए 20 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक है.

गाजियाबाद में घर खरीदने का मौका, पीएम आवास के फ्लैट्स के लिए आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा प्रोसेस
NDTV

दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद में अपने सपनों का घर लेने का मौका आम नागरिक को मिल रहा है. वो भी सस्ते दामों में. गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी ने आम जनता को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए 'सबके लिए आवास' मिशन में अलग-अलग हॉट लोकेशंस पर फ्लैट्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू किया है. इसलिए अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाकर अपने परिवार को छत देना चाहते हैं, तो बिना देर किए इस बड़ी अपडेट जान लें.

अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन रहेगा

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने बताया कि फ्लैटों के लिए एप्लीकेशन का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है, जिससे अलॉटमेंट सही तरीके से और तय नियमों के अनुसार हो सके. साथ ही इसमें कैटेगरी के हिसाब से रिजर्वेशन की सुविधा है. 

कहां किया योजना में कितने घर?

प्राधिकरण की योजना संख्या 936-41 डी (डासना) में 2 फ्लैट हैं, जिनके लिए 15 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक अप्लाई किया जा सकता है.
वहीं, योजना संख्या 938-41 डी (मोदीनगर) में एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए रिजर्व फ्लैट रखे हैं. इस योजना के लिए 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

प्राइवेट बिल्डर्स के फ्लैट्स भी मौजूद

प्राइवेट बिल्डर्स के बनाए फ्लैट्स में भी लोगों के लिए अच्छा मौका है. श्री राम नार्थ व्यू अपार्टमेंट (नूरनगर, योजना संख्या 939-41डी) में एसटी श्रेणी के लिए और आराध्य बिल्डर्स (राजस्व ग्राम पसौंडा, योजना संख्या 937-41डी) में एससी और एसटी श्रेणी के लिए टोटल 5 रिजर्व फ्लैट मौजूद हैं. इन फ्लैट्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 5 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 है. 

वहीं, डासना में मौजूद आराध्य-2 परियोजना (योजना संख्या 940-41डी) में एससी, एसटी, ओबीसी के लिए टोटल 28 आरक्षित फ्लैट मौजूद हैं. इनके लिए आप 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

कहां और कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

घर खरीदने वालों को सलाह है कि वो अप्लाई करने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भर दें, जिससे किसी तरह की तकनीकी परेशानी में ना फंसें. इन सस्ते और अच्छी क्वालिटी वाले फ्लैट्स से जुड़ी पूरी जानकारी, शर्तें, नियम और एप्लीकेशन फॉर्म PMAY के पोर्टल pmay.gdaghaziabad.in पर डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की वेबसाइट www.gdaghaziabad.in पर भी इस योजना का सीधा लिंक मौजूद है, यहां से भी एप्लीकेशन प्रोसेस और दूसरी जरूरी जानकारी ली जा सकती है.

इन नंबर्स को नोट जरूर कर लें

मालूम हो कि इस योजना के जरिए सरकार आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को पक्का घर देना चाहती है. इसलिए अप्लाई करते समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे इनकम प्रूफ, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड तैयार रखना जरूरी है. अप्लाई करते समय किसी तरह की समस्या आती है या योजना से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 0120-4418384 या व्हाट्सएप नंबर +91 99909 88004 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, helplinegda@gmail.com पर ईमेल करके भी अपनी समस्याओं और सवालों का जवाब ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- मिलावटी, गंदा खाना बनाने वालों की अब खैर नहीं, FSSAI के इस ऐप पर 1 फोटो अपलोड करते ही होगा तगड़ा एक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PMAY (U), Ghaziabaad, PMAY Application Process, Pmay Beneficiaries Status, PMAY Beneficiaries UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com