विनय कुमार झा
-
₹10,999 की जैकेट खरीदकर फंसा ग्राहक! 46 मिनट में फटी, अब स्टोर को देने होंगे ₹31 हजार, कंज्यूमर कोर्ट का आदेश
चंडीगढ़ के एक शख्स ने मॉल से 10,999 रुपये की जैकेट खरीदी, लेकिन पहली बार पहनने के महज 46 मिनट बाद ही उसमें फटा हुआ हिस्सा नजर आया. स्टोर ने अपनी गलती मानने के बजाय ग्राहक को जिम्मेदार ठहराया. अब कंज्यूमर कोर्ट ने स्टोर को सेवा में कमी और अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस का दोषी मानते हुए 31,000 रुपये चुकाने का आदेश दिया है.
- नवंबर 17, 2026 18:53 pm IST
- Edited by: विनय कुमार झा (NDTV Profit के इनपुट के साथ)
-
LPG पर 47 रुपये कमीशन बढ़ाने की मांग, पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ सकते हैं दाम, डिटेल में जानिए वजह
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स और पेट्रोल पंप चलाने वालों ने सरकार और तेल कंपनियों से अपना कमीशन बढ़ाने की मांग की है. एलपीजी डीलर्स 14.2 किलो के सिलेंडर पर मौजूदा 75 रुपये के कमीशन को बढ़ाकर 120-150 रुपये करना चाहते हैं. वहीं, पेट्रोल-डीजल डीलर्स ने भी 30-40% तक कमीशन बढ़ाने की मांग रखी है.
- नवंबर 17, 2026 18:08 pm IST
- Written by: विनय कुमार झा
-
भारत में बनेगा हवाई जहाज का खास फ्यूल, एविएशन सेक्टर में खुलेंगे निवेश के मौके, सरकार ला रही नई पॉलिसी
भारत सरकार सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) को बढ़ावा देने के लिए नई पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही है. सिविल एविएशन मिनिस्टर के. राममोहन नायडू के मुताबिक, अगले 1-2 हफ्तों में इस पॉलिसी का ड्राफ्ट लोगों की राय के लिए जारी किया जाएगा. सरकार को उम्मीद है कि इससे देश में करीब 85 अरब डॉलर के निवेश के अवसर पैदा हो सकते हैं.
- नवंबर 17, 2026 17:40 pm IST
- Reported by: तनुष्का दत्ता, Edited by: विनय कुमार झा
-
दिल्ली में की पढ़ाई, सरकारी नौकरी का सपना छोड़ लौटे बिहार, खुरमा बेचकर खड़ा किया 25 लाख का कारोबार
Success Story: दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले नीतेश कुमार सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते थे, लेकिन पिता को पैरालिसिस होने के बाद उन्हें बिहार लौटना पड़ा. बिहार सरकार की स्टार्टअप योजना से 10 लाख रुपये की मदद लेकर उन्होंने भोजपुर के मशहूर खुरमा का कारोबार शुरू किया. आज उनका सालाना टर्नओवर 20-25 लाख रुपये तक पहुंच गया है.
- नवंबर 17, 2026 15:40 pm IST
- Reported by: रवीश रंजन शुक्ला, Edited by: विनय कुमार झा
-
सीएम योगी का लाखों कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 63% किया
DA Hike In UP: उत्तर प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारियों के लिए शनिवार का दिन खुशखबरी लेकर आया है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन्हें 5 फीसदी डीए हाइक का तोहफा दिया है और इसके साथ ही महंगाई भत्ता 63 फीसदी हो गया है.
- नवंबर 17, 2026 15:25 pm IST
- Reported by: रनवीर सिंह, Edited by: विनय कुमार झा
-
DA Hike News: 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा! इस राज्य सरकार ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
Odisha Govt DA Hike: ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद कुल महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो गया है.
- नवंबर 17, 2026 15:19 pm IST
- Written by: विनय कुमार झा
-
बच्चा पैदा होते ही शुरू करें ये 3 निवेश, हर महीने ₹15,000 बचाएं, 25 साल बाद मिलेगा ₹4.3 करोड़ का मोटा फंड!
बच्चे के जन्म के साथ ही माता-पिता हर महीने 15,000 रुपये बचाकर पीपीएएफ, स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड और सोने में निवेश कर सकते हैं. अनुमान के मुताबिक, नियमित निवेश और स्टेप-अप के जरिए 25 साल में करीब 4.35 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है.
- नवंबर 17, 2026 14:44 pm IST
- Edited by: विनय कुमार झा (NDTV Profit के इनपुट के साथ)
-
Pre-Budget Meeting: बजट की तैयारी तेज, निर्मला सीतारमण ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के एक्सपर्ट्स के साथ की बैठक
Pre-Budget Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी बजट से पहले मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उद्योग की चुनौतियों और विकास के अवसरों पर चर्चा की. इससे पहले कृषि, ग्रामीण विकास और अर्थशास्त्रियों के साथ भी बैठकें हुईं.
- नवंबर 17, 2026 14:30 pm IST
- Edited by: विनय कुमार झा (आईएएनएस के इनपुट के साथ)
-
सालाना ₹707 का खर्च और Amazon Prime समेत मिलते हैं कई फायदे, क्या आपके लिए सही है BOB का ये डेबिट कार्ड?
बैंक ऑफ बड़ौदा का इजमायट्रिप डेबिट कार्ड सालाना करीब 707 रुपये की फीस पर ओटीटी सब्सक्रिप्शन, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और ट्रैवल बुकिंग पर छूट जैसे फायदे देता है. इसमें Amazon Prime, Zee5 और SonyLIV में से किसी एक की सालाना मेंबरशिप मिलती है. आइए जानते हैं कार्ड के और फीचर्स
- नवंबर 17, 2026 13:33 pm IST
- Written by: विनय कुमार झा
-
निवेश की दुनिया में SIF की धूम, एक साल में 21 गुना बढ़ा कारोबार, जानिए कौन लगा सकता है पैसा?
स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) इंडस्ट्री की कुल AUM एक साल में 21 गुना बढ़कर 42,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. यह निवेश का नया ऑप्शन है, जिसमें फंड मैनेजर अलग-अलग स्ट्रैटेजी के जरिए बाजार में निवेश करते हैं.
- नवंबर 17, 2026 13:02 pm IST
- Written by: विनय कुमार झा
-
Gold Price Today: सोने-चांदी की बढ़ी चमक, जानें आज आपके शहर में क्या हैं गोल्ड-सिल्वर के दाम
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार (17 नवंबर) को तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,35,055 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,70,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.
- नवंबर 17, 2026 12:59 pm IST
- Written by: विनय कुमार झा
-
TATA ग्रुप में अंदरूनी लड़ाई तेज, नोएल टाटा पर सौतेले भाई जिमी का आरोप, कहा- हो रहा 'बैकडोर टेकओवर'
टाटा ग्रुप में टाटा संस की लिस्टिंग और कंट्रोल को लेकर विवाद गहरा गया है. रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा ने नोएल टाटा पर परिवार के जरिए ग्रुप पर कंट्रोल मजबूत करने की कोशिश का आरोप लगाया है. जिमी ने टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग और एन चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल का समर्थन किया है. साथ ही टाटा ट्रस्ट्स में परिवार के सदस्यों की बढ़ती भूमिका और कंपनी के नियमों में बदलाव पर सवाल उठाए हैं.
- नवंबर 16, 2026 19:04 pm IST
- Edited by: विनय कुमार झा
-
TVS फैमिली में संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पिता से बेटी ने मांगा बराबर का हिस्सा, जानिए वीनू श्रीनिवासन के घर की पूरी कहानी
TVS Family Dispute: चेन्नई स्थित दिग्गज कारोबारी ग्रुप TVS फैमिली में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद गहरा गया है. वेणु श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी वेणु ने कानूनी नोटिस भेजकर पिता की संयुक्त पारिवारिक संपत्ति में भाई सुदर्शन के बराबर हिस्सा मांगा है. उनकी मां मल्लिका श्रीनिवासन ने भी बेटी के दावे का समर्थन किया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा विवाद
- नवंबर 16, 2026 17:45 pm IST
- Edited by: विनय कुमार झा
-
अदाणी विंड ने रचा इतिहास, बनाई भारत की सबसे लंबी 91 मीटर वाली विंड टरबाइन ब्लेड, कम हवा में भी बनेगी बिजली
अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) ने गुजरात के मुंद्रा प्लांट में भारत के सबसे लंबे 91.2 मीटर के विंड टर्बाइन ब्लेड का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. कंपनी के 5 मेगावाट विंड टर्बाइन प्लेटफॉर्म को भी सीरियल प्रोडक्शन की मंजूरी मिल गई है. नई तकनीक से कम स्पीड वाली हवा में भी बिजली प्रोडक्शन की संभावनाएं बढ़ेंगी.
- नवंबर 16, 2026 16:53 pm IST
- Edited by: विनय कुमार झा
-
Qualcomm Layoffs: नौकरी जाने का नहीं हुआ दुख, उल्टा खुश हुआ कर्मचारी! जानिए IITian इंजीनियर की कहानी क्यों है खास
Qualcomm Layoffs: क्वालकॉम के एक आईआईटियन इंजीनियर ने रेडिट पर बताया कि खराब वर्क कल्चर के कारण वह खुद नौकरी छोड़ना चाहते थे. कंपनी की छंटनी में उनका नाम शामिल हो गया और सेवरेंस पैकेज, बोनस और दूसरे भुगतान मिलाकर उन्हें करीब 15 महीने की सैलरी के बराबर पैसा मिलने की उम्मीद है. फिलहाल वह नई नौकरी तलाशने के बजाय परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं.
- नवंबर 16, 2026 14:09 pm IST
- Written by: विनय कुमार झा