विज्ञापन

रिटायरमेंट के तुरंत बाद न निकालें PF का पूरा पैसा, क्या मिलता रहेगा ब्याज? जान लें EPFO का यह नियम

PF Withdrawal After Retirement : EPFO के नियमों के मुताबिक, नौकरी छूटने या रिटायरमेंट के बाद भी आपके पीएफ खाते पर 3 साल तक शानदार ब्याज मिलता रहता है. इसलिए, अगर आप 8% से ज्यादा ब्याज का फायदा उठाना चाहते हैं, तो बिना जरूरत पैसा निकालने से बचें .

रिटायरमेंट के तुरंत बाद न निकालें PF का पूरा पैसा, क्या मिलता रहेगा ब्याज? जान लें EPFO का यह नियम
EPF Withdrawal Process After Retirement Online and Rules: रिटायरमेंट के साथ PF निकालना जरूरी नहीं है. अगर तत्काल जरूरत नहीं है, तो पैसा खाते में रहने देना से ब्याज का फायदा मिलता रहेगा.

EPF withdrawal New Rules 2026: रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर लोगों को लगता है कि पीएफ (PF) का सारा पैसा तुरंत निकाल लेना चाहिए, लेकिन क्या वाकई ऐसा करना सही है?अक्सर नौकरी पूरी होते ही लोगों में यह हड़बड़ी रहती है कि वे अपना पूरा ईपीएफ फंड निकाल लें, क्योंकि उन्हें डर होता है कि इसके बाद ब्याज मिलना बंद हो जाएगा. लेकिन सच तो यह है कि रिटायरमेंट के बाद हड़बड़ी में PF की पूरी रकम तुरंत निकालना जरूरी नहीं है.

अगर आपको पैसों की तुरंत कोई बड़ी जरूरत नहीं है, तो जल्दबाजी में पूरा पैसा निकालना फायदे का सौदा नहीं है. आइए जानते हैं रिटायरमेंट के बाद पीएफ और पेंशन के पैसों को सही तरीके से कैसे मैनेज किया जा सकता है.

क्या रिटायरमेंट के बाद पूरा PF निकालना जरूरी है?

बहुत से कर्मचारियों को लगता है कि नौकरी खत्म होते ही PF का पूरा पैसा निकाल लेना चाहिए, वरना ब्याज मिलना बंद हो जाएगा. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. रिटायरमेंट के आखिरी दिन ही PF क्लेम करना अनिवार्य नहीं है. अगर घर की मरम्मत, कर्ज चुकाने या बच्चों की शादी जैसे किसी बड़े खर्च के लिए तुरंत पैसों की जरूरत नहीं है, तो आप अपना PF बैलेंस खाते में ही छोड़ सकते हैं.

नौकरी छूटने के बाद कितने साल तक PF पर मिलता है ब्याज ?

EPFO के नियमों के मुताबिक नौकरी छूटने या रिटायरमेंट के बाद भी अगले 3 साल तक PF खाते में जमा बैलेंस पर तय दर के हिसाब से ब्याज मिलता रहता है. मौजूदा दर 8% से ज्यादा है. यानी सिर्फ नौकरी खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि आपके PF पर ब्याज मिलना बंद हो गया.अगर 3 साल तक खाते से कोई विड्रॉल नहीं होती है, तो इसके बाद अकाउंट इनऑपरेटिव कैटेगरी में आ सकता है.

PF में पैसा रखना बैंक से ज्यादा फायदेमंद?

मान लीजिए आपने PF का पूरा पैसा निकालकर अपने बैंक सेविंग्स अकाउंट में रख दिया. सेविंग अकाउंट आमतौर पर करीब 3-4% ब्याज मिलता है. वहीं PF में जमा रकम पर 8% से ज्यादा की दर से ब्याज मिल रहा है. इसलिए अगर तुरंत पैसों की जरूरत नहीं है, तो सिर्फ बैंक में रखने के लिए PF निकालना    सही नहीं है.

रिटायरमेंट के बाद PF का पैसा कैसे मैनेज करें?

रिटायरमेंट के तुरंत बाद पूरा पैसा किसी रिस्क वाली स्कीम या रियल एस्टेट में लगाने की जल्दबाजी न करें. पहले अपनी जरूरत और आने वाले खर्चों का हिसाब लगाएं. पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय जरूरत के हिसाब से  थोड़ा-थोड़ा करके से पैसा निकालना अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

ये भी पढ़ें-  क्या UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? PCI ने दूर की आम लोगों की सबसे बड़ी टेंशन, जानें हर सवाल के जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPF Withdrawal Rules 2026, Retirement Planning, PF Interest Rate, EPF Interest Rate, PF Withdrawal Online
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com