विज्ञापन

मंगल'मय' माहौल: एलन मस्‍क ने खरबपति बनने के बाद बताया अपना सपना- 'मार्स पर मस्‍ती, अपनी बस्‍ती' और क्‍या?

स्पेसएक्स की शेयर मार्केट में बंपर लिस्टिंग के साथ ही एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बन गए हैं. इस बड़ी सफलता के बाद मस्ता ने अपने सपने के बारे में बताया है, जो मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बनाने पर है.

मंगल'मय' माहौल: एलन मस्‍क ने खरबपति बनने के बाद बताया अपना सपना- 'मार्स पर मस्‍ती, अपनी बस्‍ती' और क्‍या?
स्पेसएक्स के आईपीओ ने लॉन्च के साथ ही करीब 20 फीसदी की ग्रोथ एक दिन में हासिल की.

एलन मस्क की रॉकेट और सैटेलाइट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स का अमेरिकी शेयर मार्केट में शानदार आगाज हुआ है. कंपनी के आईपीओ के लिस्ट होते ही मस्क की संपत्ति में 139 अरब डॉलर का बड़ा उछाल आया, जिसने उन्हें ऑफिशियली दुनिया का पहला खरबपति बना दिया. खरबपति बनने के बाद मस्क ने अपने बिजनेस और  लाइफ के लॉन्ग टर्म गोल को सभी के सामने रखा. उन्होंने बताया कि स्पेसएक्स को शेयर मार्केट में लिस्ट करने का मकसद सिर्फ सैटेलाइट नेटवर्क तैयार करना या फिर स्पेस में डेटा सेंटर बनाना नहीं है, बल्कि इससे भी आगे मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाना है.

elon musk becomes first trillionaire after spacex ipo

खरबपति बनने के बाद क्या है मस्क का सपना?

अक्सर लोग सोचते हैं कि इतनी दौलत के बाद मस्क का अगला कदम क्या होगा? जैसा आप जानते हैं कि मस्क का विजन हमेशा से अलग ही रहा है. अब खरबपति बनने के बाद मस्क ने साफ कर दिया कि उनका सपना मंगल ग्रह पर मस्ती और अपनी बस्ती बनाने का है. यानी वो चाहते हैं कि मंगल ग्रह पर एक शहर बसाया जाए, जहां लाखों लोग रह सकें.

elon musk becomes first trillionaire after spacex ipo

दो दिन में मस्क की छप्परफाड़ कमाई

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार एलन मस्क की टोटल नेटवर्थ 1.11 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई. सिर्फ दो दिन में ही मस्क ने 413 अरब डॉलर कमा लिए, जो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान लैरी पेज की नेटवर्थ, 306 अरब डॉलर से ज्यादा है. स्पेसएक्स की लिस्टिंग के समय एक शेयर की कीमत 135 डॉलर तय की गई थी, लेकिन मार्केट में इसकी ओपनिंग 15 डॉलर प्रीमियम के साथ 150 डॉलर पर हुई. इसके बाद कंपनी का ये शेयर 176 डॉलर तक चला गया और बाजार जब बंद हुआ तब ये 19.22% की ग्रोथ के साथ करीब 161 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था.

कई देशों की जीडीपी से भी आगे निकले मस्क

साल 2026 की बात करें तो एलन मस्क की टोटल नेटवर्थ में 490 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. अब मस्क की 1.11 ट्रिलियन डॉलर की कुल संपत्ति दुनिया के कई देशों की टोटल जीडीपी से बड़ी हो चुकी है. मस्क अकेले ताइवान (976.7 अरब डॉलर), इजरायल (719 अरब डॉलर) और आयरलैड (779 अरब डॉलर) जैसे देशों की एनुअल जीडीपी से कोसों आगे हैं.

ये भी पढ़ें- SpaceX IPO: लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे बड़ा IPO, अमेरिका के नैस्डैक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई मस्क की स्पेसएक्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elon Musk, SpaceX IPO Filing 2026, Elon Musk Net Worth 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com