विज्ञापन

Elon Musk को तगड़ा झटका! 1 साल में ही प्रोडक्ट मैनेजर ने छोड़ा जॉब, X पर साफ कर दिया था 'कचरा'

X (Twitter) के Product Head Nikita Bier ने इस्तीफा दे दिया है. Elon Musk ने उनके योगदान की सराहना की. Nikita आगे भी X के सलाहकार बने रहेंगे.

Elon Musk को तगड़ा झटका! 1 साल में ही प्रोडक्ट मैनेजर ने छोड़ा जॉब, X पर साफ कर दिया था 'कचरा'

Elon Musk ने साल 2022 में 44 बिलियन डॉलर में Twitter को खरीदा था. इसके बाद उन्होंने इसका ना म बदल कर X कर दिया. लेकिन, अब Elon Musk को तगड़ा झटका लगा है. कंपनी ने पिछले साल जिस शख्स को अपना प्रोडक्ट हेड बनाया था, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हम बात कर रहे हैं Nikita Bier की. Nikita ने X पर पोस्ट करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वह जिम्मेदारी किसी और को सौंपें और अपनी "पोस्टर" वाली भूमिका में लौट जाएं. हालांकि वह आगे भी X के सलाहकार (एडवाइजर) के तौर पर जुड़े रहेंगे.

एक साल बाद ही छोड़ा पद

Nikita Bier ने जून 2025 में X के प्रोडक्ट हेड के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी. उन्होंने पद छोड़ने की घोषणा अपनी पहली वर्षगांठ पूरी होने के करीब एक महीने बाद की है. उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब Elon Musk की SpaceX, X और xAI कंपनियां हाल ही में पब्लिक हुई हैं. अपने पोस्ट में Nikita ने लिखा कि X कम्युनिटी की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा. उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म को चलाना 24 घंटे की जिम्मेदारी है और अब वह थोड़ा आराम करना चाहते हैं.

Elon Musk ने दी प्रतिक्रिया

Nikita Bier के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए Elon Musk ने लिखा, "इस प्लेटफॉर्म को पहले से बेहतर बनाने में मदद करने के लिए धन्यवाद. आपकी कमी खलेगी."

आपको बता दें कि Nikita Bier के कार्यकाल में X पर कई बड़े फीचर और बदलाव देखने को मिले. इन्हीं में "About This Account" फीचर शामिल है, जो किसी अकाउंट का मूल देश (Origin Country) दिखाता है. इस फीचर के जरिए कई ऐसे लोकप्रिय अकाउंट सामने आए, जो खुद को अमेरिकी राजनीतिक इन्फ्लुएंसर बताते थे, लेकिन वास्तव में अमेरिका से नहीं थे.

उन्होंने इंगेजमेंट बेट और दूसरे लोगों का कंटेंट दोबारा पोस्ट करने वाले क्रिएटर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की. इसी दौरान X पर नया X Chat भी लॉन्च किया गया, जिसमें एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग की सुविधा दी गई. हालांकि इसी अवधि में X को AI चैटबॉट Grok को लेकर भी आलोचना का सामना करना पड़ा. एक समय Grok पर बिना अनुमति यूजर्स की तस्वीरों में बदलाव करने के आरोप लगे थे.

X की ग्रोथ का किया जिक्र

Nikita Bier ने कहा कि उनके कार्यकाल में X पर नए यूजर्स और एंगेजमेंट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई. उनके मुताबिक ऐप हर महीने नए रिकॉर्ड बना रहा था और पिछले साल की तुलना में App Store रैंकिंग में 70 स्थान ऊपर पहुंच गया. उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने पिछले एक साल में करीब 30 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि X के लिए अभी काफी काम बाकी है, लेकिन प्लेटफॉर्म की नींव पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुकी है.

कौन हैं Nikita Bier?

Nikita Bier एक स्टार्टअप फाउंडर और लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स के पार्टनर रह चुके हैं. उन्हें वायरल प्रोडक्ट बनाने की क्षमता के लिए "King of Virality" भी कहा जाता है. उन्होंने tbh ऐप बनाई थी, जिसे 2017 में Facebook ने खरीद लिया था. इसके बाद उन्होंने Gas ऐप लॉन्च की, जिसे 2023 में Discord ने अधिग्रहित किया. बाद में दोनों ऐप बंद कर दिए गए.

Nikita Bier को X का प्रोडक्ट हेड उस समय बनाया गया था, जब पूर्व CEO Linda Yaccarino के पद छोड़ने के कुछ दिन बाद कंपनी नए नेतृत्व की तलाश में थी. उन्होंने बताया कि आगे Benji Taylor डिजाइन, Mridul Singhai कोर प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और Dinkin Flickaa मोबाइल इंजीनियरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. हालांकि नए प्रोडक्ट हेड का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: 1000 रुपये से भी कम में आया ये फोन, Type-C चार्जिंग पोर्ट और Wireless FM का मिलेगा सपोर्ट, जानें सभी फीचर्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twitter, Elon Musk, Nikita Bier, Twitter Account, Product Manager
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com