अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर खत्म करने वाले बयान से फिर से अनिश्चितताओं का दौर शुरू हो गया है. अब फिर से युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो गई जबकि कहा जा रहा है कि अमेरिका फिर से ईरान पर हमला कर सकता है. इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है. इसके साथ ही अमेरिका से लेकर भारत तक के बाजारों में हलचल देखने को मिल रही है. भारत के शेयर बाजार में जहां 1800 की भारी गिरावट देखने मिली. वहीं बुधवार को वॉल स्ट्रीट के मुख्य इंडेक्स में गिरावट आई है.
दूसरी ओर चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है, क्योंकि खबर समाने आ रही है कि चीन अपने टॉप AI मॉडल तक विदेशी पहुंच को सीमित करने पर विचार कर रहा है. चीन अब खुद की चिप बनाने की कोशिश कर रहा है.
निवेशकों में हलचल
नाटो समिट में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान के साथ आगे कोई बातचीत करने में दिलचस्पी नहीं है. तनाव बढ़ाते हुए उन्होंने ईरान को चेतावनी दी है कि वॉशिंगटन बुधवार रात और हमले कर सकता है. ट्रंप के बयानों से इस विवाद में एक नया मोड़ आ गया है, जिसमें अमेरिका और ईरान के बयानों में बार-बार सैन्य तनाव बढ़ाने और बातचीत के ज़रिए समाधान खोजने के बीच उतार-चढ़ाव आते रहे हैं. इससे निवेशकों में हलचल मच गई है.
खतरे की चेतावनी
इस बीच, International Monetary Fund ने बुधवार को एक बार फिर 2026 के लिए ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान घटाकर 3.0% कर दिया और Middle East में चल रहे युद्ध से जुड़े खतरों के बारे में चेतावनी दी है.
इन हालातों में बाजार में नई तेज़ी से उस इक्विटी रैली के बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है, जिसने बेंचमार्क S&P 500 को इस साल अब तक लगभग 10% ऊपर पहुंचाया है, जबकि 2026 की शुरुआत में ईरान के साथ संघर्ष के कारण इसमें भारी गिरावट आई थी. तेल की कीमतों में फिर से उछाल आने से महंगाई की चिंताएं बढ़ सकती हैं और Federal Reserve के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.
भारतीय बाजार में भी बड़ी गिरावट
अमेरिका-ईरान तनाव फिर से बढ़ने के चलते भारतीय बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई है. घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इस तरह पिछले कई दिनों की बढ़त का सिलसिला थम गया. बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,677.12 अंकों यानी 2.15 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 76,503.60 पर पहुंच गया, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 516.65 (2.12 प्रतिशत) फिसलकर 23,882.05 पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ेंः सीजफायर पर ट्रंप का एक बयान और क्रूड ऑयल में लग गई आग, जानिए कितना महंगा हो गया कच्चा तेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं