विज्ञापन

Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत हुआ रुपया, जानें इस तेजी की बड़ी वजह

Dollar vs Rupee Today: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और विदेशी निवेश बढ़ने से सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में शानदार मजबूती देखी गई.जानिए इस तेजी की वजह और रुपये के लिए अगला मजबूत सपोर्ट लेवल क्या है...

Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत हुआ रुपया, जानें इस तेजी की बड़ी वजह
USD INR Exchange Rate: कच्चा तेल सस्ता होते ही उछला भारतीय रुपया, डॉलर के सामने दर्ज की बड़ी बढ़त

Rupee vs DollarToday: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार कोभारतीय रुपये में मजबूती देखी जा रही है.कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेश बढ़ने की वजह से रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत होकर 94.25 पर पहुंच गया. हालांकि मजबूत अमेरिकी डॉलर और निवेशकों की सतर्कता अभी भी रुपये पर दबाव बनाए हुए हैं.

सोमवार को इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 94.36 पर खुला और कारोबार के दौरान मजबूत होकर 94.25 प्रति डॉलर तक पहुंच गया. इससे पहले गुरुवार को रुपया 94.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. शुक्रवार को मुहर्रम की छुट्टी की वजह से शेयर बाजार, करेंसी मार्केट और कमोडिटी मार्केट बंद रहे.

रुपये को किन वजहों से मिला सपोर्ट?

फॉरेक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी और विदेशी निवेश आने से रुपये को सपोर्ट मिला है. हालांकि अमेरिकी डॉलर अभी भी मजबूत बना हुआ है, इसलिए रुपये के लिए आगे की राह आसान नहीं होगी. उनका मानना है कि फिलहाल रुपये का सेंटिमेंट पॉजिटिव बना हुआ है.

सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के एमडी अमित पाबारी के मुताबिक, अगर अमेरिकी डॉलर मजबूत बना रहता है या कच्चे तेल की कीमतें फिर बढ़ती हैं तो रुपये पर दबाव आ सकता है. वहीं बॉन्ड में विदेशी निवेश रुपये को सहारा दे सकता है.रुपए के लिए 93.50 से 94.10 का लेवल मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है. अगर रुपया 94.80 के ऊपर निकलता है तो यह 95.30 से 95.50 तक जा सकता है.

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी बढ़ा

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 19 जून को  सप्ताह समाप्त हुए में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 96.3 करोड डॉलर बढ़कर 672.587 अरब डॉलर हो गया. इससे पहले वाले सप्ताह में इसमें करीब 9.985 अरब डॉलर की गिरावट आई थी. अमित पाबारी का कहना है कि फॉरेक्स रिजर्व में लगातार बढ़ोतरी यह दिखाती है कि आरबीआई पिछले कुछ महीनों में डॉलर बेचने के बाद अब अपना रिजर्व फिर मजबूत कर रहा है.

कच्चा तेल सस्ता होने से रुपये को मिली मजबूती 

अमित पाबारी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है, जो पिछले चार महीनों का सबसे निचला स्तर है. पिछले एक हफ्ते में इसमें 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. होमुर्ज स्ट्रेट से तेल ले जाने वाले जहाज फिर सामान्य रूप से चल रहे हैं और खाड़ी देशों से सप्लाई भी सामान्य हो गई है. भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए तेल सस्ता होने से आयात बिल कम होता है और डॉलर की मांग भी घटती है. इससे रुपये को मजबूती मिलती है.

विदेशी निवेशकों ने की खरीदारी

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में 383.76 करोड रुपये की शुद्ध खरीदारी की. इससे आने वाले समय में रुपये को कुछ सहारा मिल सकता है.


ये भी पढ़ें- Stock Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच थमी शेयर बाजार की रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dollar Vs Rupee Today, USD INR Exchange Rate Today, Rupee Vs Dollar Today, Dollar Rupee Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com